राजन सिंह (अखंड राष्ट्र)
विकास खंड मछलीशहर के ग्राम पंचायत रामगढ़ में स्थित बंधवा बाजार स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर आये दिन जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह बारिश अधिक होने के कारण सड़क पर तालाब की स्थिति बन गई है। प्रधानमंत्री सड़क पर जो कट स्टोन लगाये गये हैं वे मुख्य सड़क से काफी नीचे धंस गये हैं।नाली के साफ न होने के कारण पानी जमा हो जाता है।इसी सड़क के इधर-उधर से गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज, कंचन बालिका इंटर कॉलेज, आक्सफोर्ड टाउन इंग्लिश स्कूल तथा कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़ के बच्चों का आना-जाना होता है।जल जमाव के कारण अक्सर बच्चे साइकिल लेकर गिर जाते हैं तथा बंधवा बाजार आने जाने वाले राहगीरों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

