मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय केणेकर के जन्मदिन के अवसर पर तमाम भाजपा पदाधिकारियों, महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों व शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। भाजपा कामगार मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चित्रपट कामगार आघाड़ी के मुंबई प्रभारी नितिन गुप्ता ने आघाड़ी के पदाधिकारियों की टीम के साथ प्रदेश कार्यालय में विधायक संजय केणेकर को स्वस्थ, समृद्ध, सुखमय व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। नितिन गुप्ता ने कहा कि संजय केणेकर को मैं अपना राजनीतिक गुरू मानता हूं, वे भाजपा कामगार मोर्चा के प्रदेश प्रभारी हैं, जिनके मार्गदर्शन में हम सभी पदाधिकारी कामगारों को न्याय तथा उनकी समस्याओं से निजात दिलाने के दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन और भाजपा कामगार मोर्चा तथा भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी के कार्यों से प्रभावित होकर मुंबई समेत समूचे राज्य के कामगारों का जुड़ाव भाजपा के साथ हुआ है, जिसका लाभ महायुति के उम्मीदवारों को विगत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भरपूर मिला। आगामी महीनों में होने वाले मुंबई महानगर पालिका व सभी स्थानीय निकाय के चुनाव में भी कामगारों तथा उनके परिवारों का पूरा साथ भाजपा एवं महायुति के सभी उम्मीदवारों को मिलेगा, इसका हमें पूरा विश्वास है।
विधान परिषद सदस्य संजय केणेकर को नितिन गुप्ता ने दी बधाई
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
