गौराबादशाहपुर । धर्मपुर ब्लॉक क्षेत्र के चौकीपुर गांव का बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधूरे पड़े मुख्यमंत्री आवास एवं गांव में हो रही सफाई व्यवस्था का भी बीडीओ ने निरीक्षण करते हुए समीक्षा की।
बीडीओ कृष्ण मोहन यादव दोपहर में 1 बजे चौकीपुर गांव में निरीक्षण करने पहुच गए। इस दौरान बीडीओ ने 6 अधूरे आवास के लाभार्थियो को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वही रोस्टर के द्वारा लगाई गई सफाई कर्मियी के टीम के द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था को देखते हुए कहा कि बारिश शुरू हो गई है, गांव में कही भी जलजमाव की स्थिति न हो। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से भी सफाई कर्मियों के कार्य का फीडबैक लिया।
इस दौरान एडीओ आई एस बी राकेश रोशन, सचिव मनीष चन्द्र, ग्राम प्रधान मनोज मौर्य, संजय मौर्य आदि मौजूद रहे।

