By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ध्वस्त हुई 3 करोड़ की आलीशान कोठी,यूपी से मुंबई तक तड़ातड़़ छापे,छांगुर बाबा पर चला योगी सरकार का हंटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > ध्वस्त हुई 3 करोड़ की आलीशान कोठी,यूपी से मुंबई तक तड़ातड़़ छापे,छांगुर बाबा पर चला योगी सरकार का हंटर
उत्तर प्रदेशराज्य

ध्वस्त हुई 3 करोड़ की आलीशान कोठी,यूपी से मुंबई तक तड़ातड़़ छापे,छांगुर बाबा पर चला योगी सरकार का हंटर

Omkar Tripathi
Last updated: July 18, 2025 8:42 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
ध्वस्त हुई 3 करोड़ की आलीशान कोठी,यूपी से मुंबई तक तड़ातड़़ छापे,छांगुर बाबा पर चला योगी सरकार का हंटर
SHARE

अपनी भाषा चुने।

बलरामपुर।देश विरोधी गतिविधियों और धर्म परिवर्तन कराने का मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को पांच जुलाई को राजधानी लखनऊ के एक होटल से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था। 

छांगुर बाबा और‌ नसरीन को रिमांड पर लेकर एटीएस ने पूछताछ शुरू की।पूछताछ में जो खुलासे हुए,उसे जानकर हर कोई अचंभित रह गया।इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बेहद सख्‍त हुए। सीएम ने सीधे शब्‍दों में कहा कि जमालुद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं बल्कि राष्‍ट्र विरोधी भी हैं,उसको ऐसी सजा दी जाएगी जो समाज के लिए नजीर बनेगी।

इसके बाद छांगुर बाबा के बुरे दिन शुरू हो गए।सबसे पहले बलरामपुर के मधपुर में छांगुर बाबा की आलीशान कोठी को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया।तीन करोड़ की इस आलीशान कोठी में सुख-सुविधा के सभी साधन मौजूद थे।छापेमारी में पुलिस को शक्तिवर्धक दवाएं और मसाज आयल भी मिला।इस आलीशान कोठी को ध्वस्त करने में प्रशासन का आठ लाख रुपया खर्च हुआ।ये खर्च भी छांगुर बाबा से वसूला जाएगा।छांगुर बाबा के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यूपी एटीएस ने यूपी के अलग-अलग जिलों में छापेमारी शुरू कर दी।

छांगुर बाबा के बेटे और भतीजे को भी गिरफ्तार कर लिया गया।अब पूरे मामले में ईडी की एंट्री हो गई।पता चला कि छांगुर बाबा और नसरीन के बैंक खातों से 100 करोड़ के अवैध लेन-देन हुआ है।मुंबई में रहने वाले गैंग के सदस्‍य शहजाद के खाते से भी दो करोड़ रुपये का ट्रांजेक्‍शन हुआ। गुरुवार सुबह पांच बजे ईडी की कई टीमों ने एक साथ छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर रेड की। यूपी के 12 और मुंबई के 2 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान हड़कंप मचा रहा।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

ईडी को छांगुर बाबा के 14 बैंक खातों की जानकारी मिली है। इनमें कई विदेशी देशों से जमकर फंडिंग आई है। छांगुर बाबा का नेटवर्क नेपाल और दुबई तक फैला हुआ था।विदेश में भी इस गैंग के पांच बैंक अकाउंट के बारे में पता चला है। बताया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन गैंग के सदस्‍य पिछले कुछ सालों के भीतर 50 इस्‍लामिक देशों का दौरा कर चुके हैं। इन पैसों को किसने भेजा, इनका क्‍या उपयोग हुआ, ईडी इसके बारे में छानबीन कर रही है।

जांच में पता चला कि धर्म परिवर्तन गैंग में शामिल लड़के हिंदू बनकर लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाते थे, उनसे शादी का वादा कर संबंध बनाते थे।इस बीच वे अश्‍लील वीडियो बनाकर उनको ब्‍लैकमेल करते थे। जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए वह उनको छांगुर बाबा के पास ले जाया करते थे। छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद कई ऐसी लड़कियां सामने आई हैं,जो छांगुर बाबा और उसके गुर्गों पर जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी के संज्ञान लेने के बाद प्रशासन और पुलिस के अफसर छांगुर बाबा और उसके नेटवर्क पर लगातार चोट कर रहे हैं।आठ जुलाई को सीएम योगी ने एक्स पर लिखा था- हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।’

You Might Also Like

डी एम ने किया सुइथाकला ब्लाक का औचक निरीक्षण
हृदयांगन साहित्य मंच द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन
वरिष्ठ लेखाकार शकील अहमद को दी गयी विदाई
पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों के साथ बाहुबली को किया रेस्क्यू
जौनपुर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक होमगार्ड सड़क के किनारे मिला
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article 13 वर्ष पूर्व घर से गायब हुआ युवक साधु बन लौटा, परिजनों ने पहचाना ,युवक ने धारण किया मौन  13 वर्ष पूर्व घर से गायब हुआ युवक साधु बन लौटा, परिजनों ने पहचाना ,युवक ने धारण किया मौन 
Next Article काशी-रामनगरी समेत यूपी के कई स्टेशनों से गुजरेंगी अमृत भारत ट्रेनें,पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ* काशी-रामनगरी समेत यूपी के कई स्टेशनों से गुजरेंगी अमृत भारत ट्रेनें,पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Jaunpur: नया ‘जन सुविधा केन्द्र’ या पुराना ‘जन दुविधा केन्द्र’? फरियाद फिर उसी कसाई के पास, न्याय अब भी बिकाऊ
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up