राजन सिंह (अखंड राष्ट्र)
*रामपुर* विकास खंड के बनिडीह गांव में जिलाधिकारी ने लगाया जनचौपाल, जिसमे जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर मुसहर जाती के समस्याएं सामने आई थी जिसका धरातल पर वास्तविक परीक्षण कराते हुए उनको सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए जन चौपाल लगाया गया। जिसमे आज 15 भूमिहीन बनवासियों को आवासीय पट्टा जिलाधिकारी ने दिया। वही इस जनचौपाल में संपूर्ण अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का निस्तारण किया गया है। वही जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी में गर्भवती महिला का गोदभराई व 6 माह के बच्चे का अन्यप्रासय अपने हाथों से कराया।
*बनीडीह गांव में जनचौपाल पर पड़े शिकायत पत्रों में*
*1 :* कोटे की दुकान को हटवाने के लिए आनंद कुमार नाम से जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत पत्र पड़ा
2 : बिजली विभाग के बड़े भ्रष्टाचार का मामला जिलाधिकारी के सामने आया है। जिसमे बताया जा रहा है कि बस्ती में न बिजली का पोल न ही तार का कनेक्श फिर भी वसूले जा रहे बिजली बिल जिसे सुन कर जिलाधिकारी ने एसडीओ को इस मामले में तलब किया है।
*3 :* तीन जमीनी समस्याओ से सम्बन्धित शिकायत पत्र पड़े।
*4 :* वही दो अन्य समस्या का कुल सात प्रार्थना पत्र आए थे।

