केराकत स्थानीय क्षेत्र के धरौरा नईबाजार में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप शनिवार की देर रात केराकत से जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंभे में टकरा कर पलट गई। टक्कर में जहां खंभा क्षतिग्रस्त हो गया वही स्कॉर्पियो के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गलिमत रही कि स्कॉर्पियो में सवार लोग बाल-बाल बच गए।टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोगो की भीड़ मौके पर पहुंच पलटी स्कॉर्पियो में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।मिली जानकारी के अनुसार चालक को हल्की चोटें आई है।
जौनपुर अनियंत्रित स्कॉर्पियो खंभे से लड़ी बाल बाल बचे लोग
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
