By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 1 एमएमटीपीए एलएनजी की आपूर्ति हेतु विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एलएनजी एसपीए पर हस्ताक्षर किए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > देश > गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 1 एमएमटीपीए एलएनजी की आपूर्ति हेतु विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एलएनजी एसपीए पर हस्ताक्षर किए
देशमध्य प्रदेशराज्य

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 1 एमएमटीपीए एलएनजी की आपूर्ति हेतु विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एलएनजी एसपीए पर हस्ताक्षर किए

Digital Desk - Lucknow
Last updated: July 22, 2025 6:02 pm
Digital Desk - Lucknow
1 year ago
Share
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने 1 एमएमटीपीए एलएनजी की आपूर्ति हेतु विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एलएनजी एसपीए पर हस्ताक्षर किए
SHARE

अपनी भाषा चुने।

  • अजय प्रताप सिंह


सिंगापुर, जुलाई, 2025: जनवरी 2024 में हस्ताक्षरित बाध्यकारी टर्म शीट के अनुसरण में गेल (इंडिया) लिमिटेड और विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने वर्ष 2026 से लगभग 10 वर्षों की अवधि के लिए लगभग 1 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की वार्षिक आपूर्ति के लिए एक दीर्घकालिक एलएनजी बिक्री और खरीद समझौता (एसपीए) किया है । इस समझौते के तहत, विटोल अपने वैश्विक एलएनजी पोर्टफोलियो से गेल को एलएनजी की आपूर्ति करेगा ।

इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान गेल के निदेशक (विपणन) श्री संजय कुमार ने कहा कि “गेल बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए अपने दीर्घकालिक एलएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है । हमें विटोल एशिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ यह साझेदारी करने पर प्रसन्‍नता हो रही है और यह समझौता गेल के विविध और विकसित ग्राहक आधार को विश्वसनीय रूप से सेवा प्रदान करने की क्षमता को सुदृढ़ करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा ।”

विटोल एशिया के मुख्य वित्त अधिकारी और कार्यकारी समिति के सदस्य, जय एनजी ने कहा : ” विटोल को दीर्घकालिक एलएनजी आपूर्ति अनुबंध के माध्‍यम से गेल के साथ अपने संबंधों को विस्तारित करने पर गर्व है । बढ़ता भारतीय बाजार विटोल की रणनीति का मूल है और विटोल का विविध पोर्टफोलियो इसे भारत को स्वच्छ और प्रतिस्पर्धी ऊर्जा की स्थिर आपूर्ति प्रदान करने में सक्षम बनाता है ।” भारत वर्ष 2024 में विश्‍व का चौथा सबसे बड़ा एलएनजी आयातक बनकर उभरा है और अगले दशक में इसकी माँग में लगातार वृद्धि होने की संभावना है । भारत सरकार ने देश के प्राथमिक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को वर्तमान 6% से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक 15% करने का एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है । इस दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत की एलएनजी पुनर्गैसीकरण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो वर्ष 2014 के 21 एमएमटीपीए से लगभग दोगुनी हो गई है ।गेल के बारे में गेल, एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम, भारत की अग्रणी प्राकृतिक गैस ट्रांसमिशन और वितरण कंपनी है, जिसके पास गैस ट्रांसमिशन और वितरण पाइपलाइन, प्रसंस्करण और पेट्रोकेमिकल्स संयंत्र हैं, इसके अलावा भारत में अपस्ट्रीम तेल एवं गैस ब्लॉक तथा एलएनजी रीगैसिफिकेशन टर्मिनल में भी इसकी अभिरुचि है । गेल देश की ऊर्जा अवसंरचना को बढ़ावा देने और प्राकृतिक गैस, पेट्रोकेमिकल्स और अक्षय ऊर्जा में विभिन्न पहलों के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है । अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.gailonline.com देखें ।विटोल के बारे मेंविटोल ऊर्जा और वस्तुओं के क्षेत्र में अग्रणी है । विटोल वैश्विक स्‍तर पर उपभोक्ताओं और उद्योग के लिए धातुओं सहित ऊर्जा और वस्तुओं का उत्पादन, प्रबंधन और वितरण करता है । अपने प्राथमिक व्यवसाय, व्यापार के अलावा, विटोल वैश्विक स्तर पर बुनियादी ढाँचे में निवेशित है और दीर्घकालिक परिसंपत्तियों में 13 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है । विटोल के ग्राहकों में राष्ट्रीय ऊर्जा कंपनियाँ, बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ, प्रमुख औद्योगिक कंपनियाँ और उपयोगिता कंपनियाँ शामिल हैं । वर्ष 1966 में रॉटरडैम में स्थापित विटोल आज विश्‍व भर में लगभग 40 कार्यालयों से अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है । वर्ष 2024 में इसका राजस्व 331 अरब डॉलर था ।विटोल में एलएनजीविटोल एलएनजी बाजारों में एक लंबे समय से स्थापित भागीदार है, जिसने वर्ष 2000 के दशक के मध्य में एलएनजी व्यापार आरम्‍भ किया था । इसके पास अनुबंधों और इक्विटी पोजीशन का एक विविध वैश्विक एलएनजी पोर्टफोलियो है, जो इसे ग्राहकों को अल्पकालिक और दीर्घकालिक आधार पर अनुकूलित आपूर्ति समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाता है । वर्ष 2024 में विटोल www.vitol.com ने 18 मिलियन मीट्रिक टन एलएनजी की आपूर्ति की

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

भारतीय सेना के सम्मान में हनुमान चालीसा पाठ और फ्लैग मार्च
हिंदी सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित फूलों की होली में शामिल हुए गणमान्य
मेट्रो स्टेशन का नाम श्री एल आर तिवारी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट करने की मांग
श्री बजरंग इंटर कॉलेज के बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में मारी बाजी
बिजली निजीकरण आंदोलन से जुड़े दो अभियंताओं पर मुकदमा दर्ज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जेठपुरा में गोलीबारी: प्रधानपुत्र आयुष की दबंगई जेठपुरा में गोलीबारी: प्रधानपुत्र आयुष की दबंगई
Next Article महिला और मजदूर सभा ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में दिया धरना महिला और मजदूर सभा ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में दिया धरना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up