जौनपुर | मंगलवार को अनावश्यक रूप से युवक को ट्रेन रोकना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघरी सुल्तानपुर निवासी विवेक यादव पुत्र रामबली यादव मरुधर एक्सप्रेस से कहीं से आरहा था।ट्रेन शाहगंज से जब छूटी तो थोड़ी ही देर में उक्त युवक ने चेन पुलिंग कर दिया।जिससे ट्रेन लगभग दस मिनट तक आउटर पर खड़ी रही।जानकारी होने पर आरपीएफ पुलिस ने छानबीन कर उक्त युवक को अनावश्यक रूप से चेन पुलिंग करने के आरोप गिरफ्तार कर लिया।और रेलवे एक्ट की सम्बन्धित धारा में चालान न्यायालय भेज दिया।

