सरयू नदी से 51 लीटर जल भरकर 100 किमी की दूरी तय करेंगे कावडिय़ा छोटी काशी के लिए
ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला (अखंड राष्ट्र)
बम्हनपुर– जनपद खीरी के तहसील निघासन के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनपुर से प्रति वर्षो की भांति इस वर्ष भी छठी बार छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए टेहडी घाट सरयू नदी से प्रान्शु सक्सेना 51 लीटर जल भरकर शिव भक्तों की पैदल कावड़ यात्रा निकली जो 100 किमी की दूरी तय करके शिव मन्दिर मे जलाभिषेक करेंगे।शिव भक्तों की पैदल कावड़ यात्रा को विदा करने के लिए बम्हनपुर से निघासन, पलिया हाईवे रोड तक काफी संख्या मे ग्रामीण,महिलाएं,और बच्चो ने कावडिय़ों पर पुष्पवर्षा की। यात्रा संयोजक पुनीत सक्सेना ने बताया कि यह कावड यात्रा प्रतिवर्ष पैदल ही जाती हैं जो भगवान की कृपा और आप सभी के आशीर्वाद से छठी बार जा रही है। समाजसेवी दिलीप जायसवाल ने कावडिय़ों को अंगवस्त्र भेट किया एवं ग्राम प्रधान शशि शुक्ला ने तिलक चंदन कर आशिर्वाद दिया साथ ही पप्पू कंडक्टर ने प्रसाद के रूप मे मिठाई वितरित की इस कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि संतोष शुक्ला,रमाकांत दीक्षित(पत्रकार),विवेक सक्सेना,सुमित,अनुज,पारुल,सुधीर आदि,के साथ अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे इस शिव भक्तों की कावड यात्रा से पूरा गांव हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से धार्मिक महौल बन गया।

