जौनपुर | उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जौनपुर के निरीक्षण हेतु नामित प्रो० (डा०) सी०पी० पाल, कार्यवाहक, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कालेज, कन्नौज एवं प्रो० (डा०) राकेश कुमार, प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कुशीनगर द्वारा आज दिनांक 24 जुलाई, 2025 को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर सम्बद्ध जिला चिकित्सालय जौनपुर का औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें उनके द्वारा चिकित्सालय में इमरजेंसी, ओ०पी०डी०, आई०पी०डी०, आक्सीजन प्लांट, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, साफ-सफाई व अन्य का जायजा लिया गया। जिसकी रिपोर्ट उनके द्वारा शासन को दिया जाना है।
इस अवसर पर मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्य प्रो० डा० रूचिरा सेठी, उप प्रधानाचार्य, प्रो० डा० आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो० डा० ए०ए० जाफरी, चिकित्सा अधीक्षक, डा० विनोद कुमार, डा० अरविन्द पटेल, डा० आदर्श यादव, एवं जिला चिकित्साल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा के०के०राय एवं डा० सैफ खान उपस्थित रहें।

