जौनपुर | शारदा पत्नी रंजीत कुमार पाण्डेय उम्र 54 बर्ष निवासी बाल्हामऊ नेवाजी का पूरा बेलवार थाना सुजानगंज जौनपुर ने कावड़ लेकर जल भरने प्रयागराज गई हुई थी. सड़क दुर्घटना में घायल महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई.
21 जुलाई जो कांवड़ लेकर जल भरने प्रयागराज गई थी वहां से जल भरकर वापस गौरीशंकर धाम सुजानगंज जौनपुर पैदल आ रही थी. झूंसी थानाक्षेत्र के शास्त्री पुल के निकट शाम सवा पांच बजे अज्ञात बाइक सवार ने धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में पुलिस ने उन्हें लोटस अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने स्वरुप रानी चिकित्सालय रेफर कर दिया।जहां उपचार के दौरान उनकी 24 जुलाई को प्रातः छह बजे मौत हो गई। शाम शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया ।

