नौपेड़वा(जौनपुर) उपजिलाधिकारी सदर संतबीर सिंह मंगलवार को श्रावण मास के नागपंचमी पर्व पर बक्शा थाना क्षेत्र के प्राचीन स्वयंभू सारनाथ महादेव मंदिर पहुंच विधि विधान से दर्शन पूजन किया। दर्शन पश्चात एसडीएम ने मंदिर पर आए हुए दर्जनों शिवभक्तों को फल वितरण किया। इस दौरान मंदिर पुजारिन संरक्षिका श्रीमती माला शुक्ला, पुजारी अयोध्या प्रसाद शुक्ला, आचार्य पंकज शुक्ला, शिवाजी शुक्ला, अंकित पांडेय, राजा पांडेय, पंकज विश्वकर्मा सहित तमाम शिवभक्त मौजूद रहें।

