नगर व क्षेत्र करता है प्रसंशा समस्त सम्भ्रांत लोग हुए प्रभावित कवाडियो को किया सम्मानित
*ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/महेश कश्यप (अखंड राष्ट्र)*
सिंगाही– कस्बे के भेडौरा वार्ड नं० 4 गौरी बाबा मन्दिर से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए प्रति वर्ष शिव भक्तों के द्वारा पैदल कावड़ यात्रा सभासद ध्रुव दिवाकर की अगुवाई में जाती थी। लेकिन इस वर्ष कुछ नया कर दिखाया गत 26 जुलाई 2025 को घ्रुव दिवाकर के मार्गदर्शक मे 151 फिट तिरंगा कावड यात्रा निकाली गई जिसमे सहयोगी जीतू शर्मा, रूपेश सिंह, हरीश मौर्य, ध्रुव अर्कवंशी, सोनू गुप्ता, सुग्गी दिवाकर आदि के नेतृत्व में एक मन मोहक तिरंगा कावड यात्रा निकाली गई थी जो नगर व क्षेत्र मे जगह जगह कावडियो पर पुष्प वर्षा कर सम्मानित कि गयी साथ ही प्रसंशा का विषय बन चुकी हैं। यह कावड़ यात्रा इसी से प्रभावित होकर कस्बे के सभी सम्मानित व सम्भ्रांत लोगों ने मिलकर 31 जुलाई 2025 को दुर्गा माता मन्दिर प्रांगण मे एक जनसभा का आयोजन करते हुए तिरंगा कावड यात्रा मे नेतृत्व करने वाले लोगों को सुनील बत्रा द्वारा सम्मानित किया गया। इस जनसभा में पूर्व चेयरमैन उत्तम कुमार मिश्र, उत्तम कुमार सोनी, संजय जैन,डा० एन यू खान, उमाकांत कटियार,सभासद आशीष भण्डारी, प्रभात शुक्ला, पूर्व सभासद जोगेंद्र शाक्य, शिशिर गुप्ता, इतवारी शाक्य, सभासद प्रतिनिधि नरेन्द्र गुप्ता, अमर गुप्ता, रत्नेश सिंह, अभय शाह,प्रहलाद भार्गव, रवि गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मोहित त्रिवेदी, महेश कश्यप,सुशील त्रिवेदी,आदि अनेक सम्भ्रान्त लोगों के साथ समस्त कावडिय़ों की टीम और तिरंगा कावड यात्रा के मार्गदर्शक कमेटी टीम भी उपस्थित रहे।

