थोड़ी ही बरसात मे बहने लगी विकास गंगा वार्ड नं०15 सुभाष नगर के घरो मे भरा पानी
*ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/महेश कश्यप* ( अखंड राष्ट्र)
निघासन — जनपद खीरी की नई नवेली नगर पंचायत निघासन के विकास कार्यों की किसी की नजर न लग जाये नगर पंचायत के पदाधिकारी हवा मे तीर चलाते है और अपनी तारीफ आप करते बहुत बड़ी बड़ी हांकते सिर्फ विकास ही विकास नगर मे थोड़ी ही बरसात होने से विकास की गंगा बहने लगी
नगर पंचायत निघासन के विकास की खुली पोल वार्ड नंबर 15 सुभाष नगर में आम जनों के घर में पानी भर रहा है कुछ लोगों के पूरे मकान में पानी भर गया क्यों कि हाईवे के उत्तर तरफ जो नाला बनाया गया है दक्षिण की तरफ से उस नाले मे पानी नही जाता है।सारा पानी दक्षिण की तरफ इंटरलॉकिंग रोड़ पर विकास गंगा बह रही। थोड़ी बरसात का नमूना है पिक्चर अभी बाकी है। आमजन के घरों में पानी भर रहा लेकिन नगर पंचायत के ईमानदार अध्यक्ष व अन्य कोई पदाधिकारी,और न जनता के सेवक कहलाने वाले देखने तक नहीं आए कि लोगों के घरों में बरसात का पानी भरा है जिससे आवा गमन मे काफी दिक्कत होती । जिससे लोग परेशान है वहां जनता के सेवक कार्यालय से ही विकास गंगा बहा रहे है। नगर का विकास और साथ ही अपना भी विकास कर रहे है।

