कन्याभोज के साथ शुभारंभ हुआ भण्डारा सभासद ध्रुव दिवाकर
*ब्यूरो प्रभाकर त्रिपाठी/महेश कश्यप*(अखण्ड राष्ट्र)
सिंगाही– नगर पंचायत के भेडौरा वार्ड नम्बर 4 गौरी बाबा मन्दिर प्रांगण मे तिरंगा कावड़ यात्रा कमेटी टीम ने मिलकर सभासद ध्रुव दिवाकर की अगुवाई में विशाल भण्डारे का आयोजन किया। जिसके शुभारंभ मे कन्या भोज फिर सर्वजन भण्डारा हुआ जिसमे नगर के पूर्व चैयरमैन प्रदीप पुरवार, पूर्व सभासद जोगेंद्र शाक्य, वार्ड सभासद ध्रुव दिवाकर, पत्रकार प्रभाकर त्रिपाठी, कमल किशोर मिश्र आदि ने भण्डारा प्रारंम्भ कराया। इसमे अनिल गुप्ता, जीतू विश्वकर्मा,हरीश मौर्य,सुग्गी दिवाकर, सोनू गुप्ता, रूपेश सिंह, ध्रुव अर्कवंशी, श्रवण कुमार, नरेन्द्र गुप्ता, रितेश कुमार, शोभित गुप्ता,अनुज गांधी, भानू गुप्ता, सुनील दिवाकर, नीतेश शाह,हरसित गुप्ता, सागर गुप्ता, मुनेश विश्वकर्मा, आदि के साथ अनेक शिव भक्त व नगरवासी इस भण्डारा मे प्रसाद पाया।

