By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर: समय से पहले स्कूल बंद, पूरे स्टाफ पर गिरी गाज, 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > जौनपुर: समय से पहले स्कूल बंद, पूरे स्टाफ पर गिरी गाज, 
उत्तर प्रदेशराज्य

जौनपुर: समय से पहले स्कूल बंद, पूरे स्टाफ पर गिरी गाज, 

Omkar Tripathi
Last updated: August 4, 2025 10:50 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

*जौनपुर।* शिक्षा की गुणवत्ता को धरातल पर परखने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सोमवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शैक्षणिक व प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही पाई गई, जिस पर बीएसए ने तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए कई शिक्षकों का वेतन रोक दिया तथा स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।

सरैंया कठार विद्यालय में नाम मात्र की छात्र उपस्थिति

मड़ियाहूं विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय सरैंया कठार के निरीक्षण में पाया गया कि प्रधानाध्यापिका श्रीमती बीनू सिंह बाल्य देखभाल अवकाश पर थीं, लेकिन सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह एवं श्रीमती मीरा यादव बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। बीएसए ने दोनों शिक्षकों का निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध कर दिया है।

विद्यालय में कुल नामांकित 67 छात्रों में से मात्र 10 छात्र उपस्थित थे, जबकि भोजन पंजिका में पूर्व के तीन कार्य दिवसों में क्रमशः 45, 47 व 43 छात्र उपस्थित दर्शाए गए थे, जिससे उपस्थिति में हेराफेरी की आशंका जताई गई। रंगाई-पुताई न पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

*कटाहित खास विद्यालय में शिक्षकों की गैरहाजिरी*

पं. जवाहरलाल नेहरू उच्च प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास के निरीक्षण के दौरान केवल परिचारक बृजेश कुमार उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप सहित अशोक कुमार, उदयराज और विनोद कुमार अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने इन सभी शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।

कटाहित खास के प्राथमिक विद्यालय में भी बदहाल स्थिति

इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय कटाहित खास (विकासखंड मछलीशहर) में सहायक अध्यापक महेंद्र प्रसाद अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में 111 नामांकित बच्चों में से केवल 6 ही उपस्थित थे। कंपोजिट ग्रांट के तहत मिले ₹50,000 की धनराशि पूर्णतः खर्च कर दी गई, किंतु व्यय विवरण उपलब्ध नहीं था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि वे एक सप्ताह के भीतर व्यय का ब्योरा एवं भौतिक कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

भुवा खुर्द विद्यालय समय से पहले बंद, पूरे स्टाफ का वेतन रोका गया

कंपोजिट विद्यालय भुवा खुर्द (विकासखंड सिकरारा) के निरीक्षण में विद्यालय बंद पाया गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि विद्यालय दोपहर 1 बजे ही बंद कर दिया गया था। इस गंभीर लापरवाही पर बीएसए ने विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।

   कठोर कार्रवाई की चेतावनी,

निरीक्षण के उपरांत बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “शैक्षणिक गुणवत्ता की गारंटी तभी संभव है जब शिक्षक अनुशासन और उत्तरदायित्व का पालन करें। जो भी शिक्षक या कर्मचारी इस दायित्व में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह निरीक्षण न केवल विभागीय सतर्कता का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शासन अब कागजी आंकड़ों की बजाय वास्तविक स्थिति को आधार बनाकर कार्यवाही कर रहा है।

You Might Also Like

जौनपुर में धूमधाम से मनाई गई राजीव गांधी की जयंती
कांग्रेस को जोर का झटका, चंद्रकांत दायमा ने थामा राकांपा का दामन
साहित्यिक और सामाजिक योगदान के लिए डॉ.मंजू लोढ़ा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
तीन वर्ष पूर्व पिता का हुआ था निधन, अब मासूम बेटों ने भी छोड़ दिया माँ का साथ
माटुंगा में होली स्नेह मिलन व कवि सम्मेलन सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article ये शराब क्या न कराये ? अभिशाप बन चुकी है नशाखोरी
Next Article पुलिस पिटाई से किशोर की मौत पर परिजनों से मिलने पहुंचे एटा प्रभारी मंत्री, परिजनों ने उठाए पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल, 
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up