भायंदर। अल-कैन एक्सपोर्ट ‘ के प्रोपराइटर एवं ‘ नोबल फॉउंडेशन ‘ के संस्थापक एवं ‘ भाईंदर गुजराती समाज ‘ के अध्यक्ष विजय पारीख एवं भाईंदर के विविध डॉक्टरों ने मिलकर ‘ गांधी-जयंती ‘ के मौके पर शहर में साफ-सफाई करने का अभियान चलाया। उल्लेखनीय है कि, ‘ सत्य एवं अहिंसा ‘ के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा-गांधी एवं ‘ गुदड़ी के लाल ‘ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती सारा देश हर्षोल्लास से एक बड़े पर्व के रूप में मना रहा है वहीं मीरा-भाईंदर मनपा-प्रशासन समेत अन्य सामाजिक संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, पत्रकार भी ‘ गांधी सप्ताह ‘ के तहत विविध आयोजनों के साथ-साथ ‘ घर, शहर की साफ-सफाई अभियान ‘ में बढ़चढ़कर आम जनमानस ने भी हिस्सा लिया। इसी कड़ी में ‘ भाईंदर निवासी एवं जानेमाने उद्योगपति ‘ विजय पारीख एवं शहर के तमाम डॉक्टरों की टीम ने भी गांधी जयंती के इस शुभअवसर पर भाईंदर एवं उत्तन निकट गोराई क्षेत्र में ‘ साफ-सफाई अभियान ‘ में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी जयंती के इस ‘ साफ-सफाई अभियान ‘ को सफल बनाने में ‘ कर्मठ समाजसेवक ‘ विजय पारीख के साथ-साथ भाईंदर के नामचीन डॉक्टर आर.के. शर्मा, डॉक्टर अशोक मूंदड़ा, डॉक्टर जयदीप गुणवंत त्रिवेदी, डॉक्टर जयंतीभाई मेहता व अन्य डॉक्टरों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
गांधी-जयंती पर डॉक्टरों के साथ विजय पारीख का सफाई अभियान

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
- CJP Press Conference: 48 घंटे का अल्टीमेटम, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
