By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मेडिकल कालेज जौनपुर में यूरोलॉजी ओ०पी०डी० का हुआ शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मेडिकल कालेज जौनपुर में यूरोलॉजी ओ०पी०डी० का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेशराज्य

मेडिकल कालेज जौनपुर में यूरोलॉजी ओ०पी०डी० का हुआ शुभारंभ

Omkar Tripathi
Last updated: August 7, 2025 10:25 pm
Omkar Tripathi
12 months ago
Share
मेडिकल कालेज जौनपुर में यूरोलॉजी ओ०पी०डी० का हुआ शुभारंभ
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर | उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर की प्रधानाचार्य प्रो० डा० रूचिरा सेठी के मार्ग दर्शन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० ए०ए० जाफरी ने अस्पताल में आज यूरोलॉजी ओ०पी०डी० का शुभारम्भ उप-प्रधानाचार्य प्रो० डा० आशीष यादव एवं डीन एकेडिमिक प्रो० डा० तबस्सुम यासमिन के कर कमलो द्वारा फीता काटकर किया गया।

उप प्रधानाचार्य प्रो० डा० आशीष यादव ने बताया कि आज का दिन हमारे संस्थान के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है। यूरोलॉजी ओ०पी०डी० का शुभारम्भ न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह आमजन के लिए राह और विश्वास का संदेश भी है। यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियाँ जैसे मूत्रनली में संक्रमण, गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट की समस्या, इत्यादि-आजकल आम होती जा रही हैं, और इनकी समय पर जांच व इलाज अति आवश्यक है। अब इन समस्याओं के लिए लोगों को बड़े शहरों का रूख करना पड़ता था, जो समय, धन और मानसिक बोझ का कारण बनता था। लेकिन आज से, हमारे ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में यह सुविधा उपलब्ध होगी। यह हमारे संस्थान की सेवा भावना और जन-कल्याण के प्रति समर्पण का स्पष्ट उदाहरण है।

डीन एकेडमिक-प्रो० डा० तबस्सुम यासमिन ने अपने उद्बोधन में कहा कि “यूरोलॉजी ओपीडी का शुभारंभ एक अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। यह न केवल हमारे शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय विस्तार का प्रतीक है, बल्कि यह जन-कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। यूरोलॉजी चिकित्सा का वह महत्वपूर्ण विभाग है जो गुर्दे, मूत्रनली, मूत्राशय और पुरुष प्रजनन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं की जांच और उपचार से संबंधित है। बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण ऐसी बीमारियाँ अब तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इस ओपीडी की शुरूआत एक समयानुकूल और समाजोपयोगी पहल है। मैं इस पहल के लिए अस्पताल प्रशासन, प्रबंधन समिति और विशेष रूप से हमारे समर्पित डॉक्टरों की टीम को हार्दिक बधाई देती हूँ। *यह सुविधा अब हमारे छात्रों के लिए भी एक प्रैक्टिकल लर्निंग प्लेटफॉर्म बनेगी, जहाँ वे विशेषज्ञों से सीख सकेंगे और भविष्य में समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर सकेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो० डा० ए०ए० जाफरी ने अपने विचारो को प्रकट करते हुए बताया कि आज हमारे अस्पताल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है । हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि यूरोलॉजी ओपीडी का शुभारम्भ आज से हमारे संस्थान में हो रहा है। यह ओपीडी विशेष रूप से उन मरीजों के लिए समर्पित है, जिन्हें मूत्र से संबंधी, गुर्दों से जुड़ी बीमारियाँ, प्रोस्टेट की समस्या या पुरुष प्रजनन प्रणाली से संबंधित कठिनाइयाँ हैं। हमारे पास अब इस क्षेत्र के विशेषज्ञ यूरोलॉजिस्ट डा० प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहेंगे जो ओपीडी के समयानुसार सेवा देंगे। यह सुविधा आम जन के लिए पूरी तरह से सुलभ और सहायक होगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों या प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मैं इस अवसर पर हमारे अस्पताल प्रशासन, तकनीकी स्टाफ, सहयोगी विभागों और सभी समर्थनकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूँ जिन्होंने इस ओपीडी को सफलतापूर्वक प्रारंभ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

डा० प्रदीप कुमार सिंह, यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि हमारा लक्ष्य इलाज देने के साथ साथ समय पर निदान, जागरूकता और जनहित में समर्पण है। इस दिशा में यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी। मैं जौनपुर की जनता से आग्रह करूंगा की यदि किसी को भी मूत्र से संबंधित, गुर्दों से जुड़ी बीमारियो की समस्या है तो वे हमसे मेडिकल कॉलेज, जौनपुर के सर्जरी ओपीडी ब्लाक नं0 203 में मिलकर परामर्श एवं उपचार करा सकते है।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक प्रो० भारती यादव, डा० ले० सी०बी०एस० कर्नल पटेल, डा० विनोद कुमार, डा० अरविन्द पटेल डा० राजश्री यादव, डा० अचल सिंह, डा० विनोद वर्मा, डा० जितेन्द्र कुमार, डा० मुदित चौहान, डा० नवीन सिंह, डा० संजीव यादव, डा० अर्चना, डा० प्रियंका, डा० अरविन्द यादव, डा० सुनील दुबे, डा० प्रभाकर उपाध्याय, डा० अनिल, डा० पंकज, डा० अभिषेक सिंह, डा० प्रदुमन कुमार, डा० रविशंकर सरोज, डा० प्रिया यादव, डा० अंकित सरोज एवं अन्य चिकित्सक तथा लिपिक श्री चन्द्रमणि चौहान, शुभम यादव व सहायक कर्मचारी जगरोशन चौहान, दानवीर यादव, रामआसरे व अन्य कर्मचारीगण, मरीज व उनके तीमारदार उपस्थित रहें।

You Might Also Like

एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर संगोष्ठी एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित
PM ने वाराणसी में मंडलायुक्त और डीएम संग बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा, राहत कार्यों की समीक्षा की
सरयूपारीण ब्राह्मण मंच का 19 वां वर वधू सम्मेलन संपन्न
अयोध्या पावन धाम के पूज्य मंहत श्री गिरीशपति त्रिपाठी (महापौर नगर निगम – अयोध्या धाम ) का मुंबई में 23 अगस्त को प्रवचन
लोकसभा चुनाव के बाद बढ़ी खेमेबाजी, शक्ति प्रदर्शन के जरिए हो रहा रस्साकसी का खेल
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article प्राचीन शिव मंदिर की जमीन कब्जा होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश प्राचीन शिव मंदिर की जमीन कब्जा होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Next Article राज्यपाल ने किया मेघाश्रेय संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना राज्यपाल ने किया मेघाश्रेय संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up