सीसीटीवी कैमरा मे चोर की वारदात कैद
प्रभाकर त्रिपाठी/अखिलेश शुक्ला(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर– जनपद खीरी थाना मझगई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दौलतापुर निवासी राजू पाण्डेय बम्हनपुर चौराहा के पास स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक जरूरत मंद के अनुसार 10 हजार रूपये निकालने के बाद दौलतापुर रोड़ पर स्थित अनीस हेयर कटिंग सैलून के बाहर अपनी बाइक खडी़ कर दी जिसमें एक झोला भी टंगा था। राजू पाण्डेय बाल कटाने अंदर गये। इसी दौरान शातिर चोर घात लगाये था। मौका पाकर चोर झोला मे रखे10हजार रूपये सहित झोला लेकर चंम्पत हो गया। घटना की वारदात पास मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।फुटेज मे संदिग्ध व्यक्ति की गतविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं।राजू ने इस घटना की शिकायत मझगई थाना में दर्ज कराई है।पुलिस ने मांमले की जांच शुरु कर दी थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

