By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बारिश से बदहाल रामपुर नगर, हर वर्ष इस समस्या से जूझता है थाना रामपुर, फिर भी नहीं हुआ कोई सुधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > बारिश से बदहाल रामपुर नगर, हर वर्ष इस समस्या से जूझता है थाना रामपुर, फिर भी नहीं हुआ कोई सुधार
उत्तर प्रदेशराज्य

बारिश से बदहाल रामपुर नगर, हर वर्ष इस समस्या से जूझता है थाना रामपुर, फिर भी नहीं हुआ कोई सुधार

Omkar Tripathi
Last updated: August 8, 2025 11:03 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर जिले की रामपुर नगर पंचायत की बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने साफ सफाई की पोल खोल दिया है। बारिश का पानी पुरानी बाजार से लेकर रामपुर थाने तक एक एक घर में डूब चुका है। नगरवासी पानी घर से बाहर निकालने के लिए परेशान है। घरों में सांप बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीव जंतुओं का निवास बन चुका है।

गुरुवार की रात से ही मूसलाधार बारिश लगातार शुरू रहने के कारण रामपुर नगर पंचायत की पुरानी बाजार नई सड़क बरसठी रोड एवं रामपुर थाना पानी पानी हो गया है। मूसलाधार बारिश ने रामपुर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की सफाई का पोल खोल कर रख दिया है। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की कोई भी सफाई का दावा काम नहीं कर रहा है। जगह-जगह कुड़े कचरों की ढेर ने नालियों को पूरी तरह जाम कर दिया है। जिसके कारण नगरवासियों को घरों में पानी भरकर नदी जैसा बन गया है। पुरानी बाजार में स्थित नगरवासी सोहराब, विजय जायसवाल, रमेश, मनोज, राजेश प्रजापति, गोपी चंद जायसवाल, असरफ अली, मोहम्मद अली जाबिर अली, राजकुमार, विक्की तिवारी, अजय जायसवाल सहित तमाम व्यापारियों के घर में पानी घुसा हुआ है। घर में पानी घुसने के साथ जहरीले जीव जंतु भी घरों के अंदर कुलाटे खा रहे हैं जिसके कारण बच्चे देखकर भयभीत हो रहे हैं। अभिभावक इन जहरीले जीव जंतुओं से अपने बच्चों को बचाने की जुगत में भी लगे हुए हैं। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल चुप्पी साधे हुए हैं। अपने-अपने वार्ड के सभासद नगर वासियों के घरों में पानी घुसने के कारण परेशान दिखाई पड़ रहे हैं। नगरवासियों की तरफ से उनकी वोट खिसकती नजर आ रही है। जिसके कारण नगर के सफाई कर्मियों पर सभासदों का गुस्सा उतर रहा है। बरसठी रोड पर निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण वहां पानी भरकर नाले का रूप ले चुका है लोग इसी पानी से अंदर जाकर बाहर निकल रहे हैं।

सबसे मजेदार बात यह है कि रामपुर थाना परिसर भी मूसलाधार पानी के चलते डूब चुका है अभी थाना के अंदर घुटने भर पानी है जिसमें से फरियादी हो अथवा पुलिसकर्मी हो सभी बिना चप्पल के और अपने कपड़ों को उठाकर थाने के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। अगर इसी तरह मूसलाधार बारिश शुक्रवार को भी हो गई तो पूरा पानी मालखाने से लेकर कार्यालय तक को अपनी चपेट में ले लेगा जिससे काफी नुकसान होगा, फिर भी मूसलाधार बरसात को लेकर पुलिसकर्मी सतर्क हो गए हैं और रजिस्टरों को कार्यालय से दूर हटाना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत द्वारा थाने के अंदर भूगर्भ में पानी जाने के लिए बनवाया गया है लेकिन थाने में पानी इकट्ठा होने के कारण वह भी बेकार साबित हो रहा है। रामपुर थाना के अंदर पानी होने की खबर जैसे ही ग्रामीणों की लगी तमाशबीन देखने के लिए पहुंचने लगे हैं। क्षेत्रीय पत्रकार भी अपने-अपने अखबारों के लिए हेडलाइन बनाने के लिए फोटो भी क्लिक करते हुए देखे जा रहे हैं।

You Might Also Like

महाकुंभ में मेंटरिंग भारत ने किया विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
घाटकोपर सुपर किंग ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद झुरी बिंद ट्रॉफी पर किया कब्जा
धड़क कामगार यूनियन का कामगार महासम्मेलन संपन्न
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल 
Next Article ToyBoi द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ToyBoi द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up