By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: खेतासराय गोली कांड में घायल रुस्तम की उपचार के दौरान मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > खेतासराय गोली कांड में घायल रुस्तम की उपचार के दौरान मौत
ताज़ा ख़बरें

खेतासराय गोली कांड में घायल रुस्तम की उपचार के दौरान मौत

Akhand Rashtra
Last updated: October 2, 2023 4:38 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
SHARE

गोली काण्ड में घायल रुस्तम की उपचार के दौरान मौत

खेतासराय(जौनपुर) थाना क्षेत्र के मझौरा गांव में बदमाशो की तरफ़ से ताबड़तोड़ फायरिंग से गम्भीर रूप से घायल रुस्तम की रविवार की मध्य रात्रि लखनऊ स्तिथ मेदांता अस्पताल में इलाज़ के दौरान मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । गांव में तनावपूर्ण माहौल देखते हुए भारी पुलिस तैनात कर दी गई । शव को शाहगंज में सुपुर्द-ए ख़ाक किया जाएगा । गांव में शांतिपूर्ण तनाव बना हुआ है । पुलिस सतर्कता बरत रही है ।
बीते शुक्रवार को अबूजर उर्फ़ रुस्तम 44 वर्ष को तीन की सँख्या में आये बदमाशों ने उस वक्त ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया जब वह प्रातः अपने मतस्य पालन केन्द्र में बने एक कमरे से बाहर निकला रहा तो बदमाशो ने निशाना बनाया। तीन गोली पेट और हाथ मे लगी थी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी थी लेकिन स्तिथि में सुधार न होने की वजह से स्वजनों ने मेदांता अस्पताल लखनऊ भर्ती कराया । रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । शव का पंचनामा के बाद शाहगंज स्तिथ कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए ख़ाक किया जाएगा । मौत के बाद पुलिस ने गांव में गश्त बढ़ा दिया । मृतक ने अपने बयान में गांव के प्रधान प्रतिनिधि अफरोज़ उर्फ़ बबलू को घटना का जिम्मेदार बताया था । मृतक के भाई जावेद ने तीन नामजद और एक अज्ञात पर हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में अभियोग दर्ज कराया था । पीएम की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस धारा को परिवर्तित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करेगी । गांव के सूत्रों की मानी जाए तो रुस्तम ने प्रधान के कार्यों की पोर्टल पर शिकायत की थी जिससे मामला हत्या तक पहुँच गया।

Contents
गोली काण्ड में घायल रुस्तम की उपचार के दौरान मौतमुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

खेतासराय(जौनपुर) रंजिश में मौत की भेटि चढ़े अबूजर उर्फ़ रुस्तम की हत्या के मुख्य साज़िश कर्ता को चौथे दिन भी पुलिस पकड़ नही सकी । तीन नामज़द आरोपितों में से मात्र एक आरोपी मो आरिफ़ उर्फ़ गुड्डू पुत्र निजामुद्दीन को मानीकला हॉल्ट से गिरफ्तार करने का दावा किया है । शाहगंज में रह रहे छः भाइयों में पहले नम्बर के अबूजर उर्फ़ रुस्तम मुम्बई में व्यसाय करते थे । लॉकडाउन में आकर पुश्तैनी गांव में मत्स्य पालन करने लगे । उनके तीन बच्चे है जिस मे बड़ा बेटा अब्दुल्लाह 20 वर्ष, सायमा 18 तथा सानिया 14 वर्ष है । बच्चों का पिता का साया उठ गया । पत्नी सीमा 35 वर्ष का रो रो कर बुरा हॉल है । एसओ चंदन राय ने बताया कि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है । एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस तैनात किया गया है ।

You Might Also Like

Delhi Terror Plot: दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम! महाराष्ट्र ATS और स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, मुंबई से 2 संदिग्ध गिरफ्तार; ‘टॉय कार’ से धमाके का था प्लान
सड़क बनते ही उखड़ने लगी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; जांच की मांग
हाई रिस्क साइट से परिवारों को बेलगड़िया शिफ्टिंग तेज करने का निर्देश, उपायुक्त की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक
लोक कलाकारों को सोशल मीडिया से मिली नई पहचान – बृजेश सिंह
बलियापुर में अखाड़ा जुलूस के दौरान तनाव, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का एक्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अनियंत्रित ट्रैक्टर खड्ड में पलटा, किशोर की मौत चालक घायल
Next Article मारपीट में ब्लाक प्रमुख के करीबी सहित सात पर केस दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Delhi-NCR में मौसम ने ली करवट: झमाझम बारिश और ओलों ने दी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला
  • Varanasi से टोंक तक भाजपा का ‘विजय संकल्प’: काशी विश्वनाथ धाम में नितिन नवीन और सीएम योगी ने की महा-पूजा
  • SCO समिट में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह ने बताया क्या है ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
  • Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up