राजन सिंह (अखंड राष्ट्र)
मड़ियाहूं : तहसील क्षेत्र के कठवतिया चिलाई गांव निवासी 71 वर्षीय वृद्ध शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के आसपास अपने मढ़हे के कच्चे घर में कालीन बुन रहे थे कि अचानक कच्चा घर का मोटा मोटा दिवाल ढहकर गिर गई मलबे में दबने से लाल बहादुर गौतम की मौत हो गई दीवाल गिरने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी फूलपत्ती देवी ने जोर जोर चिल्लाने लगी शोर गुल सुनकर अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी का मलबा को बड़ी मकसक के बाद हटाया गया तब तक लाल बहादुर गौतम की दर्दनाक मौत हो गई थी परिजनों ने लाला बहादुर को भदोही जनपद में एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मड़ियाहूं तहसीलदार राकेश कुमार एवं सुरेरी थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा मृतक के दो बेटे हैं जितेंद्र गौतम, रोहित गौतम दोनों का विवाह हो गया है दोनों अपने परिवार के साथ रोजी रोटी सिलसिले से पुने शहर रहते हैं मृतक वृद्ध लाल बहादुर गौतम घर पर रहकर कालीन का बुनाई का काम कर अपनी रोजी रोटी चलाते थे घर पर सिर्फ़ पति-पत्नी रहते थे घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के एक बेटे जितेंद्र गौतम पूने शहर से चलकर अपने परिवार के साथ आज शनिवार को अपने गांव पहुंचा और अपने पिता का शव की अंतिम संस्कार करने के लिए शव को लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस जौनपुर गए हुए परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है इस इस घटना से पुरे गांव में शोक की लहर है

