By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सीएम योगी ने चरखा चलाकर किया बापू को याद,कहा- लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है अहिंसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > सीएम योगी ने चरखा चलाकर किया बापू को याद,कहा- लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है अहिंसा
ताज़ा ख़बरें

सीएम योगी ने चरखा चलाकर किया बापू को याद,कहा- लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है अहिंसा

Akhand Rashtra
Last updated: October 2, 2023 4:46 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
सीएम योगी ने चरखा चलाकर किया बापू को याद,कहा- लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है अहिंसा
SHARE

गोरखपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर के टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रामधुन के बीच माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर शास्त्री चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया।

बापू के सत्य और अहिंसा के संदेश का स्मरण करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है,जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है।इस मौके पर सीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।

महात्मा गांधी की जयंती पर सीएम योगी गोलघर के गांधी आश्रम भी पहुंचे और चरखा चलाकर उन्हें याद किया। सीएम ने गांधी आश्रम में सूत कातने की विधि को देखने, जानकारी लेने, खादी व ग्रामोद्योग के उत्पादों का अवलोकन करने के बाद खादी के वस्त्र भी खरीदे। गांधी आश्रम में सीएम ने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया इसे देख चुकी है।पूरा देश आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर उन्हें नमन कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि बापू ने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाकर यह संदेश दिया कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए दुनिया की बड़ी से बड़ी ताकत को झुकाया जा सकता है। महात्मा गांधी ने स्वदेशी, सत्य व अहिंसा का पालन करते हुए उन अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया, जिनके बारे में कहा जाता था कि उनके राज में सूर्य अस्त नहीं होता।सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों व निकायों में स्वच्छांजलि का कार्यक्रम चल रहा है।सीएम ने कहा कि स्वदेशी, स्वावलंबन, सत्य व अहिंसा का जो मार्ग महात्मा गांधी ने दिखाया था।उसके साथ ही उनके लिए स्वच्छता का अभियान भी बहुत अहम था। स्वच्छांजलि का कार्यक्रम बापू के इसी अभियान से प्रेरित है।

देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जय जवान-जय किसान का उद्घोष कर सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता का आह्वान करने वाले शास्त्री जी बापू के परम अनुयायी भी थे। इस मौके पर सांसद रवि किशन शुक्ल, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल आदि भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक ने किया मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण
धनबाद पुलिस का बड़ा खुलासा: गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े कई ‘व्हाइट कॉलर’, 60 बैंक खातों से लेन-देन के सबूत
अमर फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता साहबदीन पांडे की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन
ब्राह्मण सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन मिश्रा की मां गायत्री देवी का निधन
एएसआई के सर्वे पर बिना औपचारिक सूचना मीडिया कवरेज पर लगी रोक,कोर्ट ने दिया मुस्लिम पक्ष की अर्जी पर आदेश
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मारपीट में ब्लाक प्रमुख के करीबी सहित सात पर केस दर्ज मारपीट में ब्लाक प्रमुख के करीबी सहित सात पर केस दर्ज
Next Article महाराष्ट्र में लगातार हो रही मौतों को लेकर उद्धव शिवसेना ने सरकार को बताया फेल महाराष्ट्र में लगातार हो रही मौतों को लेकर उद्धव शिवसेना ने सरकार को बताया फेल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up