ठाणे। साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता वाराणसी उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट साहित्यकार प्रभंजन कुमार राहुल ने किया।मंच का संचालन संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप एवं योगेश बहुगुणा योगी ने किया। आमंत्रित साहित्यकारों में पुणे महाराष्ट्र से सुनील जोशी, पुणे से ही वरिष्ठ कवियत्री इंदिरा पूनावाला शबनम एवं फुरसुंगी से युवा कलमकार कवियत्री अंजली सिंह अंशु मुख्य रूप से उपस्थित थी। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रचनाओं को रखा तथा हिंदी को महत्व देते हुए कविताएं पढ़ी।अंत में उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं उपस्थित श्रोता साहित्यकारों का संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा गांधी जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
