जौनपुर, जफराबाद। खण्ड विकास अधिकारी सिरकोनी नीरज जायसवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ब्लॉक के कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मौजूद लोगों ने
देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
सबसे पहले यात्रा हौज ग्राम से ब्लाक परिसर में पहुंचा।
इसके अलावा बीडीओ ने कोतवालपुर गांव व नाथुपुर गांव में पहुंच कर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में एडीओ एजी आशीष त्रिपाठी,एडीओ आइएसबी रामजी सिंह, अमरनाथ यादव, एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर,जटाशंकर यादव,विनय सिंह सहित विनय सिंह सभी सचिव और ब्लाक के कर्मचारी व सफाईकर्मी मौजूद रहे।

