नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के भटपुरा गांव के प्रधान मनोज कुमार यादव को राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज में जुझारू नेतृत्व करने वाले उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर चंदन सिंह, राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र यादव ने प्रधान मनोज यादव की कर्मठता एवं सक्रियता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उसके निर्वहन करने का निर्देश दिया है। प्रदेश संगठन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को अनुशासित रहतें हुए पूर्ण आस्था एवं निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया है।
मनोज यादव राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
