By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: भारतीय वायु सेना में चयनित होकर जिले का नाम किया रौशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > भारतीय वायु सेना में चयनित होकर जिले का नाम किया रौशन
उत्तर प्रदेशराज्य

भारतीय वायु सेना में चयनित होकर जिले का नाम किया रौशन

Omkar Tripathi
Last updated: August 14, 2025 4:42 pm
Omkar Tripathi
7 months ago
Share
भारतीय वायु सेना में चयनित होकर जिले का नाम किया रौशन
SHARE

ब्लॉक नकहा निवासी पवन मौर्य का (भ़ा.वा.से.) मे हुआ चयन

प्रभाकर त्रिपाठी/अखलेश शुक्ला(अखंड राष्ट्र)

लखीमपुर — जनपद खीरी के ब्लॉक नकहा क्षेत्र के ग्राम बसैगापुर निवासी पवन मौर्य पुत्र तेज प्रकाश मौर्य उम्र करीब 18 वर्ष ने भारतीय वायु सेना में चयनित होकर नकहा ब्लॉक का नाम पूरे देश में रौशन किया है। वह ऑल इण्डिया तीसरी रैंक प्राप्त करके यह साबित कर दिया कि एकाग्रता, त्याग और परिश्रम से कठिन से कठिन रास्ता भी आसान हो जाता हैं। पवन मौर्य की प्रारम्भिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी हैं, उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन से पवन मौर्य ने वायु सेना में जाने का लक्ष्य बना लिया। नकहा ब्लॉक का एक मात्र गांव बसैगापुर जहां आजादी के 76 साल बाद भी पक्की सड़क नहीं है। गांव की कच्ची सड़कों पर दौड़ लगाते हुए पवन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी।

 पवन मौर्य ने बताया– “दसवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए मैं रोज गांव से पांच किलोमीटर पैदल चलकर श्री जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा आता जाता था। मुझे बचपन से ही संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बहुत लगाव था। इस बीच मेरी मुलाकात नकहा क्षेत्र के कला अध्यापक दुर्गा प्रसाद नाग से हुई ।जिन्होंने मुझे गायत्री परिवार, युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। युवा कल्याण विभाग के अन्तर्गत मैंने संगीत के क्षेत्र में डॉक्टर रुचि रानी गुप्ता का सानिध्य प्राप्त किया। उनकी प्रेरणा व आशीर्वाद से कई बार राज्य स्तर पर लोक संगीत गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 बारहवीं कक्षा की पढ़ाई के साथ ही वायुसेना की परीक्षा दी और इन्टरव्यू में सफल रहा। मध्य प्रदेश में आठ माह की ट्रेनिंग पूरी करके पवन आज अपने गांव बसैगापुर पहुचने से पहले दोपहर एक बजे रेलवे स्टेशन लखीमपुर पहुंचा जहां ग्रामीणो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और ग्राम बसैगापुर तक ढोल भांगड़े के साथ घर पहुंचे।उससे पहले प्राचीन धार्मिक स्थल ब्रह्म बाबा आश्रम पहुंचकर उन्होंने माता पिता, इष्ट मित्रों के साथ पूजन अर्चन किया और ग्रामीणो का आशीर्वाद इससे पूरे गांव का खुशी का महौल बना है। लोग कहते है कि हमारे गांव का नही जिला लखीमपुर खीरी का पवन ने नाम रोशन किया है।

भाजपा युवा नेता सुशील कुमार शर्मा ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
9.99 लाख की लागत से बीडीओ आवास का हुआ जीर्णोद्धार
देश और समाज की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म – लल्लन तिवारी
भाजपा मंडल अध्यक्ष भाई की पिटाई मामलें में 5 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नीट परीक्षा को लेकर भाजपा सरकार पर बरसी शिवसेना
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र उतरेजपुर खंडहर गंदगी में तब्दील आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र उतरेजपुर खंडहर गंदगी में तब्दील
Next Article उत्तराखंड में दिया जाएगा आज का कर्मवीर अवार्ड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे शामिल उत्तराखंड में दिया जाएगा आज का कर्मवीर अवार्ड, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे शामिल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up