जौनपुर शहर में सेंट्रल सीरत कमेटी मनाएगी अपना सिल्वर जुबली
जौनपुर | इस्लामिक महीना रबीउल अव्वल का चांद नजर आ गया है।इस्लामिक महीने के इसी महीने की 12 तारीख को इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा का जन्म मक्का में हुआ था दुनिया भर के मुसलमान इस महीने को जश्ने ईद मीलादुन्नबी के रूप में मनाते है ।इसी क्रम में सेन्ट्रल सीरत कमेटी, जौनपुर के बैनर तले जश्ने ईद मिलादुन्न नही स.अ.व. मनाया जाने वाला जलसा अपनी प्राचीन परंपराओं के अनुसार इस वर्ष पहली रबीउल अव्वल से शुरु होगा अपनी एक प्रेस नोट में कमेटी के संथापक असलम शेर खान व अध्यक्ष जावेद अजीम खाँ एडवोकेट ने सयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष को संस्था अपनी सिल्वर जुबली (25 वा वर्ष) जलसे’ के रूप में मनाएंगे कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अपील की है कि जिले के आम मुसलमानों के साथ ही तमाम अंजुमने अपनी सिरकत करे और जलसे को बेहतरीन कामयाब करे।
अध्यक्ष जावेद अजीम ने एक नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की जिसमें शकील मुमताज सरपरस्त और सद्दाम हुसैन कन्विनर, फिरोज अहमद गांधी नायब सदर,अमजद अंसारी,सलीम मंसूरी, इरशाद अहमद बिट्टू, मुमताज, रेयाज आलम गुड्डु को सेक्रेटरी व कारी आज़ाद को खजांची तो दानिश इक़बाल को महासचिव नियुक्त किया गया है।

