मुंबई। उत्तर भारतीय संघ के युवा और ऊर्जावान अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने मुंबई के प्रख्यात समाजसेवी डॉ किशोर सिंह को संघ की केंद्रीय कार्य समिति का उपाध्यक्ष और उत्तर मुंबई का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। डॉ किशोर सिंह ने दी गई जिम्मेदारी के लिए संतोष सिंह का आभार मानते हुए कहा कि वे उत्तर भारतीय संघ की विचारधारा और लोकप्रियता को समर्पित भावना के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मुंबई के अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ किशोर सिंह को उत्तर भारतीय संघ का उपाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *