बुलंदशहर: जिला कारागार बुलंदशहर के नाम से सोशल मीडिया, समाचार पत्र और वॉट्सएप पर वायरल हो रही पांच वीडियो को लेकर जेल प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रशासन ने इन वीडियो का जेल से कोई संबंध न होने की बात कही है।
पहली वीडियो, जिसमें नीली दीवार के पास एक व्यक्ति जींस की जेब में मोबाइल रखकर चलता दिख रहा है, कल्याण सिंह पार्क, स्याना, बुलंदशहर की है। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जेल के अंदर या बाहर कोई दीवार नीले रंग की नहीं है। दूसरी वीडियो में कारागार के बाहर एक काला कोट पहने व्यक्ति और संतरी पोस्ट पर ठंड की जैकेट में एक कार्मिक दिख रहा है। यह वीडियो सड़क से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बनाई है, जो जेल के आंतरिक मामलों से असंबंधित है। शेष तीन वीडियो बुलंदशहर कोर्ट की बताई गई हैं, जिनका भी जेल से कोई लेना-देना नहीं है।
प्रशासन ने कहा कि इन वीडियो को जेल के नाम से प्रसारित कर जानबूझकर इसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

