सुइथाकला। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव मे गुरुवार की रात चोरो ने कीमती जेवरात व बीस हजार नगदी को घर का सटर तोड़कर उठा ले गए। शुक्रवार को पीड़ित ने थाने पर तहरीर दे दी है।

ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव निवासी अतुल अग्रहरि के घर गुरुवार की रात चोरो ने घर का सटर तोड़कर कर घर मे घुस कर सूट केस ,अलमारी ,मे रखा कीमती जेवरात व बीस हजार नगद उठा ले गए। पीड़ित परिवार किसी शादी समारोह मे गए थे।पीड़ित ने बताया कि लाखो का जेवरात व बीस हजार नगदी ले गए। शुक्रवार को पीड़ित ने थाने पर तहरीर दिया है।इस सन्दर्भ मे थाना प्रभारी यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

