भदोही। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रमेश दुबे ने भदोही के जीवनदीप अस्पताल में 5 डायलिसिस मशीनें लगाने के लिए 40 लाख रुपए की मदद राशि दी है। उन्होंने यह राशि मुंबई की संस्था जीबी पंत फाउंडेशन की तरफ से भदोही तथा आसपास के इलाके में रहने वाले मरीजों को सस्ते दर पर डायलिसिस सेवा प्रदान करने के लिए दी है। इसका सीधा लाभ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा। अपने गांव मानिकपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अस्पताल के निदेशक डॉ ए के गुप्ता को यह चेक प्रदान किया। इस अवसर पर राधेश्याम मिश्रा, संदीप पांडे, अजय त्रिपाठी, नागेश पांडे समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रमेश दुबे ने बताया कि कि अस्पताल मशीनों की देखरेख करेगी और बहुत ही नॉमिनल चार्ज पर आम जनता को फायदा मिलेगा। रमेश दुबे इस संस्था के सचिव भी हैं । संस्था द्वारा उनके गांव में एक इंटर कॉलेज संचालित किया जा रहा है।
डायलिसिस मशीनें लगाने के लिए रमेश दुबे ने की 40 लाख की मदद

Leave a Comment
Recent Posts
- असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
- CJP Press Conference: 48 घंटे का अल्टीमेटम, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
