By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुर न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > जौनपुर न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार
अपराधउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिवताज़ा ख़बरें

जौनपुर न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

Adminakhandrashtra
Last updated: February 22, 2026 10:44 pm
Adminakhandrashtra
6 minutes ago
Share
Oplus_131072
SHARE

जौनपुर जिला न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल भेजने वाले शातिर आरोपी विशाल रंजन को यूपी एटीएस और स्थानीय पुलिस ने आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विशाल रंजन, जो आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र का निवासी है, ने अपनी पहचान छिपाने के लिए पेड वीपीएन (VPN) और सार्वजनिक वाई-फाई का सहारा लेकर जिला जज की सरकारी ईमेल आईडी पर धमकी भरे संदेश भेजे थे। ईमेल में आरोपी ने मुख्यमंत्री से एक लाख रुपये की मांग की थी और मांग पूरी न होने पर विस्फोट करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 2 मेमोरी कार्ड, 4 सिम कार्ड और 21,092 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने इस सनसनीखेज वारदात के पीछे एक अनोखी ‘प्रतिशोध’ की कहानी बताई है। विशाल ने स्वीकार किया कि वह जिस लड़की से प्यार करता था, उसकी शादी जौनपुर के एक युवक से तय हो गई थी। इसे रोकने के लिए उसने पहले फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किए, जिसके बाद हुई पंचायत में उसे माफी मांगनी पड़ी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने पंचायत में शामिल लोगों और लड़की के मंगेतर के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई और धमकी भरे संदेश भेजे, ताकि पुलिस उन सभी निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दे।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से करीब 50 फर्जी ईमेल आईडी, 20 फेसबुक अकाउंट और महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर बनाया गया अश्लील कंटेंट भी मिला है। इसके अलावा, वह आजमगढ़ रोडवेज और परिवहन निगम को भी बम से उड़ाने की धमकी देने की तैयारी में था। आरोपी के खिलाफ थाना लाइन बाजार में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

खिलाड़ियों द्वारा जिला शासकीय अधिवक्ता का किया गया भव्य स्वागत
खेल से सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना का विकास– डॉ गोरखनाथ पटेल
ब्रेकिंग न्यूज़ | नोटों से भरे स्टोर रूम का कनेक्शन जस्टिस यशवंत वर्मा से, जांच समिति ने हटाने की सिफारिश की
समाजसेवी पूर्व प्रधान रामआसरे सिंह का निधन
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए ऑनलाइन भी दिया जा रहा प्रशिक्षण
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article एक अदद सुख……..!
Next Article जौनपुर जेल में बंदी की मौत: पुलिस पर आरोपों के बीच जेल प्रशासन की जवाबदेही पर गहराया संशय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up