नई दिल्ली: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के ‘जन-महाभियोग’ के बीच बीजेपी ने देश के आर्थिक विकास और असमानता में कमी के आंकड़ों को सामने रखकर कांग्रेस के नैरेटिव की हवा निकाल दी है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अगस्त 2025 में जारी हुए वर्ल्ड बैंक के गिनी इंडेक्स (Gini Index) का जिक्र करते हुए भारत को दुनिया के सबसे कम आर्थिक असमानता वाले देशों में शामिल बताया।
गिनी इंडेक्स में भारत का चौथा स्थान —सुधांशु त्रिवेदी
त्रिवेदी ने बताया कि आर्थिक असमानता मापने वाले ‘गिनी इंडेक्स’ में भारत का स्कोर 22.5 रहा है, जिससे भारत दुनिया भर में चौथा सबसे समान अर्थव्यवस्था वाला देश बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि G7 और G20 समूह के तमाम विकसित और विकासशील देशों में भारत एक ऐसा देश है जहां अमीर और गरीब के बीच की खाई (असमानता) सबसे कम दर्ज की गई है।
“गरीबी एक सोच है” बनाम “सबका साथ, सबका विकास”
कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “अगस्त 2013 में राहुल गांधी ने कहा था कि ‘गरीबी एक सोच (Mental State) है’, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कहते थे कि ‘पैसा पेड़ों पर नहीं उगता’। इनकी इसी सोच ने भारत की एक बड़ी आबादी को दशकों तक भीषण गरीबी में धकेले रखा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस सोच और पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों के बीच जमीन-आसमान का फर्क है, जिसकी बदौलत आज करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: अमित शाह का बड़ा दावा, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी BJP की सरकार, राहुल गांधी नहीं जीतेंगे चुनाव!


