मुंबई। सामाजिक संस्था अमर फाउंडेशन और सिंह परिवार की ओर से घाटकोपर (प.) में एलबीएस मार्ग इंद्र दीप सोसायटी कंपाउंड में माता की चौकी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भजन गायक सुरेश शुक्ला के मधुर कंठ से माता के गीतों की वर्षा हुई। अमर फाउंडेशन के प्रमुख जितेंद्र मुन्ना सिंह उर्फ ललिया सेठ ने बताया कि शुक्रवार को हर साल की तरह इस साल भी घाटकोपर (प.) के एलबीएस मार्ग स्थित इंद्र दीप सोसायटी कंपाउंड में माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक सुरेश शुक्ला के माता के गीतों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम कांग्रेस के प्रदेश कार्याध्यक्ष नसीम खान, झुनझुनवाला कॉलेज के ट्रस्टी राजेंद्र सिंह, बीजेपी के मुंबई महामंत्री संजय उपाध्याय, बीजेपी के पूर्व नगर सेवक भालचंद्र शिरसाठ, उत्तर भारतीय मुंबई अध्यक्ष संजय सिंह, भांडुप की पूर्व नगर सेविका जागृति पाटील, कौशिक पाटिल, पूर्व नगर सेविका बिंदु त्रिवेदी, पूरे नगरसेवक सूर्यकांत गवली और बीजेपी के जिला अध्यक्ष अशोक राय समीर बड़ी संख्या मे भक्त माता दर्शन के लिए उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *