जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को पूर्वांचल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रतिष्ठित “माटी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 को पूर्वांचल महोत्सव माटी-9 कार्यक्रम के अवसर पर गांधी दर्शन परिसर राजघाट में प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन “माटी” संस्था एवं गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित था। बुधवार को नई दिल्ली से विश्वविद्यालय आने पर कुलपति सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह को “माटी सम्मान” प्राप्त होने पर बधाई दी और उनका स्वागत किया।इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जीवन में निष्काम भाव अपने कार्य करते रहना चाहिए।
कुलसचिव केशलाल ने कहा कि यह सम्मान कुलपति के उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार का प्रतीक है। परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि यह उपलब्धि सभी शिक्षकों, प्राचार्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने सभी की ओर से आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मनोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. गिरधर मिश्रा, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. राम नारायण, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, , डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. मंगला यादव, डॉ. अनुराग मिश्र, उप कुलसचिव अजीत कुमार सिंह एवं बबीता सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों कुलपति प्रो.वंदना सिंह को मिला माटी सम्मान
Leave a Comment

