By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जौनपुरवासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार : ज्ञान प्रकाश सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > जौनपुरवासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार : ज्ञान प्रकाश सिंह
ताज़ा ख़बरें

जौनपुरवासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार : ज्ञान प्रकाश सिंह

Riva Yadav
Last updated: November 1, 2026 6:35 pm
Riva Yadav
21 hours ago
Share
जौनपुरवासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार : ज्ञान प्रकाश सिंह
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जौनपुर। महर्षि जमदग्नि ऋषि की तपस्थली जौनपुर की पावन धरती पर आयोजित नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने समस्त जनपदवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की असीम कृपा, जनपदवासियों के अपार स्नेह, श्रद्धा, सहयोग और सहभागिता के कारण यह धार्मिक आयोजन भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि नौ दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में जिस तरह से जौनपुर के श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों और धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वह उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कथा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और लोगों की आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जनपदवासियों के इसी प्रेम और अपनत्व ने आयोजन को केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना का एक यादगार अवसर बना दिया। उन्होंने विशेष रूप से सेवा भारती, जौनपुर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं, सहयोगियों और आयोजन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक, प्रत्येक स्तर पर लोगों ने जिस निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, वह प्रशंसनीय है। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था, संस्कार, सेवा, समरसता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का अवसर मिला। श्रीराम कथा से प्राप्त आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना ही इस आयोजन की वास्तविक सार्थकता है।
अंत में उन्होंने प्रभु श्रीराम से समस्त जनपदवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। नौ दिवसीय श्रीराम कथा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित किया।

You Might Also Like

हर घर तिरंगा अभियान: 13 अगस्त को दिल्ली में विशेष देशभक्ति मुशायरा
‘वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या’: मुख्य चुनाव आयुक्त पर बरसे Rahul Gandhi, कहा- पीएम मोदी…
Delhi Bus Gangrape: महिला मुख्यमंत्री के राज में भी सुरक्षित नहीं बेटियां; आंकड़े जारी होते ही लोगों ने की इस्तीफे की मांग
देश की पुलिस एक चोर बचाने में लगी, संजय सिंह का मोदी पर तीखा हमला
दिल्ली पुलिस ने दिया राहुल गांधी को एक और मेडल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article श्री आदर्श रामलीला उप समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए गणमान्य श्री आदर्श रामलीला उप समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए गणमान्य
Next Article डॉ. नीलम सोनी को मानवता और राष्ट्रीय स्तर पर एकता के योगदान का मिला सम्मान डॉ. नीलम सोनी को मानवता और राष्ट्रीय स्तर पर एकता के योगदान का मिला सम्मान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आजम खान के साथ अखिलेश यादव की भी हो जांच: केशव प्रसाद मौर्य
  • अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले– ‘मुंह नुचुआ नहीं, इस बार वोट नुचुआ आया है!’
  • योगी आदित्यनाथ का सपा पर तीखा हमला, ‘कुत्ते की पूंछ और सपा के लोग कभी सीधे नहीं हो सकते
  • केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, 2027 से 2034 तक लगातार जीत का जताया भरोसा
  • SIR पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, 1.27 करोड़ वोटरों का मुद्दा गरमाया

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up