मुंबई। कॉटन ग्रीन स्थित श्री आदर्श रामलीला उप समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार, 31 अक्टूबर को कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम के रामराज्याभिषेक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राजनीति, सामाजिक क्षेत्र और चिकित्सा जगत से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
रामराज्याभिषेक के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उपनेता बाला नांदगांवकर, शिवसेना नेता एवं लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष सुधीर भाऊ साल्वी, डाक्टर अमर मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी,के के तिवारी, नीतेश्वर मिश्र, शिवसेना नगरसेवक सचिन पडवाल, कंसल्टेंट शैलेश महिमतुरा और मखारिया उपस्थित रहे। इनके अलावा सर जेजे अस्पताल के ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शशि कपूर तथा इसी अस्पताल के लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अमोल वाघ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। नवभारत के संपादक ब्रजमोहन पांडेय की भी विशेष उपस्थिति रही।
रामलीला के दौरान प्रस्तुत किए गए कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध के दृश्यों के साथ भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक और अन्य धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। स्थानीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम में भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियां देखीं। आयोजन में समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
श्री आदर्श रामलीला उप समिति के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, एडवोकेट आर.बी. गुप्ता, बाबा साहेब मिशाल और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, कलाकारों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला के सफल मंचन में कलाकारों और सहयोगियों के योगदान की सराहना की। समिति की ओर से आयोजित रामलीला के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। रामलीला के इसी मंच पर दो नवंबर 2026 को शाम साढ़े छ बजे से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में वरिष्ठ शायर असलम हसन, सूरज त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, सुहाना नाज, राजीव मिश्र, राजेश दुबे अल्हड़ असरदार व सुश्री किरण तिवारी काव्यपाठ करेंगे।
श्री आदर्श रामलीला उप समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए गणमान्य

Riva Yadav is a Digital Journalism Intern at Akhandrashtra.com pursued Journalism & Mass Communication. She covers national politics, governance, and public affairs through compelling digital journalism.
Leave a Comment
