नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत दिल्ली के नंग्लोई क्षेत्र में 13 अगस्त को एक विशेष देशभक्ति मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। यह मुशायरा सैफी पैलेस 100, सैफी फार्म हाउस, निहाल विहार, नंग्लोई, दिल्ली में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शायरी के सुंदर अंदाज़ में देशभक्ति की भावना जगाना तथा राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देना है। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हाजी शकील सैफी, अध्यक्ष, विश्व शांति सौहार्द हैं। उनके साथ युवा विंग के अध्यक्ष *हाजी फैज सैफी* भी आयोजन की पूरी व्यवस्था देख रहे हैं।
हाजी शकील सैफी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर तिरंगे के सम्मान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और देश की एकता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि इस मुशायरे में शायरी के माध्यम से वतन से प्रेम का जज्बा गूंजेगा। आयोजकों का कहना है कि “हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सौहार्द और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ाते हैं।
