By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: Raghav Chadha vs AAP: ‘घायल हूं इसलिए घातक हूं…’, राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी के आरोपों की खोली पोल; वॉकआउट और CEC मुद्दे पर दिया करारा जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > Raghav Chadha vs AAP: ‘घायल हूं इसलिए घातक हूं…’, राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी के आरोपों की खोली पोल; वॉकआउट और CEC मुद्दे पर दिया करारा जवाब
ताज़ा ख़बरेंदेशराजनीति

Raghav Chadha vs AAP: ‘घायल हूं इसलिए घातक हूं…’, राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी के आरोपों की खोली पोल; वॉकआउट और CEC मुद्दे पर दिया करारा जवाब

Digital Desk - Lucknow
Last updated: April 4, 2026 5:32 pm
Digital Desk - Lucknow
3 months ago
Share
raghav chaddha
SHARE

अपनी भाषा चुने।

नई दिल्ली (अखंड राष्ट्र न्यूज़): आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच का विवाद अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां से सुलह की गुंजाइश खत्म नजर आ रही है। पार्टी द्वारा संसद में बोलने पर रोक लगाए जाने और ‘डिप्टी लीडर’ पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक और धमाका किया है। चड्ढा ने एक्स (X) पर वीडियो जारी कर पार्टी के एक-एक आरोप का चुन-चुन कर जवाब दिया है और साफ कहा है कि उन पर ‘कोआर्डिनेटर अटैक’ किया जा रहा है।

Contents
‘चुप रहता तो झूठ सच लगने लगता’आरोप नंबर 1: वॉकआउट पर ‘सफेद झूठ’आरोप नंबर 2: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का मुद्दाआरोप नंबर 3: ‘संसद में हंगामा करने नहीं, मुद्दे उठाने गया हूं’‘घायल हूं इसलिए घातक हूं’

‘चुप रहता तो झूठ सच लगने लगता’

राघव चड्ढा ने अपने वीडियो की शुरुआत बेहद तल्ख अंदाज में की। उन्होंने कहा, “मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।” उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक स्क्रिप्टेड और कोऑर्डिनेटेड कैंपेन चलाया जा रहा है ताकि उनकी छवि खराब की जा सके।

आरोप नंबर 1: वॉकआउट पर ‘सफेद झूठ’

पार्टी ने आरोप लगाया था कि जब विपक्ष वॉकआउट करता है, तो राघव चड्ढा सदन में ही बैठे रहते हैं। इस पर पलटवार करते हुए चड्ढा ने कहा, “यह सरासर सफेद झूठ है। संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मैं चुनौती देता हूं कि सीसीटीवी फुटेज निकाल कर देख लीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मैंने हमेशा विपक्ष के साथ एकजुटता दिखाई है।”

आरोप नंबर 2: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का मुद्दा

पार्टी का दूसरा आरोप था कि राघव चड्ढा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के महाभियोग प्रस्ताव (Impeachment Motion) पर साइन नहीं किए। इस पर चड्ढा ने खुलासा किया, “पार्टी के किसी नेता ने मुझे इस मोशन पर साइन करने के लिए कहा ही नहीं। ताज्जुब की बात यह है कि AAP के 10 में से 6-7 सांसदों ने इस पर साइन नहीं किए, तो सारा दोष मुझ पर ही क्यों मढ़ा जा रहा है?”

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

आरोप नंबर 3: ‘संसद में हंगामा करने नहीं, मुद्दे उठाने गया हूं’

तीसरे आरोप—कि वे डर गए हैं और ‘बेकार’ के मुद्दे उठाते हैं—पर राघव चड्ढा ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा, “मैं संसद में माइक तोड़ने, चिल्लाने या गाली देने नहीं गया हूं। मैं वहां टैक्सपेयर के पैसे का मान रखने और जनता के मुद्दे उठाने गया हूं। मैंने जीएसटी, इनकम टैक्स, बेरोजगारी, पंजाब का पानी और दिल्ली की हवा जैसे गंभीर मुद्दे उठाए हैं। मैं वहां हंगामा करने नहीं, बल्कि ‘इम्पैक्ट’ क्रिएट करने गया हूं।”

‘घायल हूं इसलिए घातक हूं’

वीडियो के अंत में राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी को खुली चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा। चड्ढा के शब्दों में— “मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं।” उनके इस तेवर से साफ है कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के भीतर की यह कलह और भी विस्फोटक रूप ले सकती है।

राघव चड्ढा का यह बागी रुख अब दिल्ली से लेकर पंजाब तक की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या चड्ढा अब कोई नया राजनीतिक रास्ता चुनेंगे? इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

You Might Also Like

केहू से कहलो न जाय…..!
कारगिल का अमर शहीद !!!
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथों कुलपति प्रो.वंदना सिंह को मिला माटी सम्मान
उच्च शिक्षा संस्थान के पास नदारत मौखिक इतिहास विभाग
ऐतिहासिक सत्य और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक है सम्भल
TAGGED:aapRaghav ChadhaRaghav Chadha vs AAP
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article green sanvi Green Sanvi: कौन है इस जहाज का मालिक और कितना पुराना है ये ‘LPG योद्धा’, जो युद्ध के बीच भारत ला रहा है गैस का खजाना?
Next Article rekha gupta दिल्ली में प्रदूषण पर आर-पार की जंग: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘एक्शन प्लान-2026’, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ADCP जितेन्द्र कुमार दुबे को ‘डॉ. तारा सिंह साहित्य राष्ट्रीय सम्मान
  • Jaunpur: नया ‘जन सुविधा केन्द्र’ या पुराना ‘जन दुविधा केन्द्र’? फरियाद फिर उसी कसाई के पास, न्याय अब भी बिकाऊ
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू
  • Jaunpur कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू: सुबह 8 से रात 10 बजे तक सुनवाई, पर क्या बदलेगा ‘ढाक के तीन पात’ वाला हाल?
  • बीएसएनएल की तकनीकी समस्या दूर, धनबाद नगर निगम की शिकायत हेल्पलाइन सेवा फिर हुई शुरू

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up