Rajasthan : टोंक: Rajasthan की वीर धरा टोंक में आज उस समय इतिहास जीवंत हो उठा जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पुराने दिनों की यादों और भविष्य के बड़े सियासी दावों के साथ कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। अवसर था सात नए जिला कार्यालयों के उद्घाटन का, लेकिन नबीन का संबोधन Rajasthan के विकास से लेकर बंगाल की सत्ता तक जा पहुंचा।
पुरानी यादें और राजस्थानी गौरव
नितिन नबीन ने साल 2006 में विधायक बनने के बाद अपनी पहली Rajasthan यात्रा को याद किया। उन्होंने युवा मोर्चा के उन दिनों का जिक्र किया जब “दाल-बाटी चूरमा – राजस्थानी सूरमा” के नारे गूंजते थे। उन्होंने कहा कि Rajasthan उनके दिल के बेहद करीब है और यहाँ के कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही है कि आज बीजेपी प्रदेश के हर गांव और ढाणी तक अपनी पैठ बना चुकी है। नबीन ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा ही बीजेपी की सबसे बड़ी पूंजी है।
भजनलाल सरकार: संकट से समाधान की ओर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पीठ थपथपाते हुए नबीन ने कहा कि राजस्थान में अब ‘पर्ची’ और ‘भ्रष्टाचार’ का राज खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य को पिछली सरकार ने बिजली संकट और कर्ज के जाल में फंसा दिया था, आज वही Rajasthan सौर ऊर्जा के जरिए नई चमक बिखेर रहा है। ईआरसीपी (ERCP) जैसे प्रोजेक्ट्स को समय पर मंजूरी दिलाना और उन पर काम शुरू करना वर्तमान सरकार की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
कांग्रेस के ‘महिला विरोध’ पर कड़ा प्रहार
नितिन नबीन ने सामाजिक न्याय और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने महिलाओं को उनका हक क्यों नहीं दिया? नबीन ने कहा, “कांग्रेस ने महिलाओं की भागीदारी को सिर्फ स्लोगन तक सीमित रखा, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें आत्म-सम्मान और संवैधानिक हक दिया है।” उन्होंने उज्ज्वला योजना से लेकर सुरक्षा तक के कदमों को बीजेपी की प्राथमिकता बताया।
मिशन बंगाल: 4 मई का इंतजार
टोंक की इस सभा में सबसे ज्यादा ध्यान नबीन के उस बयान ने खींचा, जो पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर था। बंगाल में चल रहे मतदान और वहां के मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने कहा कि 4 मई को ममता बनर्जी की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 91% से ज्यादा मतदान इस बात का सबूत है कि वहां की जनता अब बदलाव के लिए बेताब है।
नबीन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जीत के इस सिलसिले को रुकने न दें और संगठन को इतना लोकप्रिय बनाएं कि हर देशवासी खुद को बीजेपी के विचारों से जुड़ा हुआ महसूस करे।
