Nautapa 2026: देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का कहर अपने चरम पर पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और ओडिशा के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर चुका है। इसी प्रचंड गर्मी के बीच आज (25 मई 2026) से साल के सबसे गर्म 9 दिन, यानी ‘नौतपा’ (Nautapa 2026) की शुरुआत भी हो गई है।
ज्योतिष शास्त्र और खगोलीय विज्ञान के अनुसार, नौतपा के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है, जिससे किरणें सीधे धरती पर आती हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही लू, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस दौरान शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी है।
Nautapa 2026 मे नज़रंदाज़ करे ये चीज़े
Nautapa 2026 के दौरान हमारे शरीर की पाचन शक्ति (मेटाबॉलिज्म) धीमी हो जाती है। इसलिए, ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें जो पेट में गर्मी बढ़ाती हैं:
-
भारी और अधिक तेल-मसाले वाला खाना: अत्यधिक गरम मसालों से बने भोजन, तीखी कूर्मा-करी और डीप-फ्राइड चीजों (जैसे समोसा, कचौड़ी, पूड़ी) से पूरी तरह दूर रहें। ये चीजें पचने में भारी होती हैं और एसिडिटी व सीने में जलन पैदा करती हैं।
-
हैवी नॉन-वेजिटेरियन (नॉन-वेज) फूड: गर्मी के इन नौ दिनों में गरिष्ठ नॉन-वेज और हैवी मीट आदि खाने से परहेज करें। इन्हें पचाने में शरीर को बहुत ज्यादा ऊर्जा लगानी पड़ती है, जिससे आंतरिक तापमान बढ़ता है और थकान महसूस होती है।
-
फास्ट फूड और जंक फूड: पिज्जा, बर्गर, चाउमीन और पैकेट बंद नमकीन/चिप्स का सेवन न करें। इनमें सोडियम (नमक) और प्रिजर्वेटिव्स बहुत ज्यादा होते हैं, जो शरीर के वॉटर लेवल को तेजी से सोख लेते हैं।
-
कैफीन और एयरेटेड ड्रिंक्स: ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी पीने से बचें, क्योंकि इनमें मौजूद कैफीन बार-बार पेशाब लाता है जिससे शरीर डिहाइड्रेट होता है। अत्यधिक शुगर वाली कोल्ड ड्रिंक्स भी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं।
-
बासी और खुला हुआ भोजन: तेज धूप और गर्मी में खाना चंद घंटों में ही दूषित हो जाता है। बासी खाना या बाहर का खुला हुआ भोजन खाने से फूड पॉइजनिंग और डायरिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
-
अल्कोहल और स्मोकिंग: गर्मी में नशीले पदार्थों का सेवन और धूम्रपान करना जानलेवा साबित हो सकता है, क्योंकि यह शरीर के अचानक हीट स्ट्रोक (लू लगना) झेलने की क्षमता को खत्म कर देता है।
यह भी पढ़े: Jaunpur में दूल्हे आजाद बिंद का हत्यारा रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, इंस्पेक्टर को भी लगी गोली
गर्मी को मात देने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
Nautapa 2026 की तपन से बचने का एकमात्र तरीका है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करें जो पानी से भरपूर हों और जिनकी तासीर ठंडी हो:
अमृत समान पेय पदार्थ: दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर सादा पानी पीने के साथ-साथ नींबू पानी, कच्चे आम का पना, नारियल पानी, पुदीने का शरबत, ताजी लस्सी और जीरा-नमक वाली छाछ का सेवन नियमित रूप से करें। यह शरीर में नमक और पानी के संतुलन को बनाए रखते हैं।
-
पानीदार मौसमी फल: अपनी रोज की डाइट में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, संतरा और अंगूर जैसे फलों को प्रचुर मात्रा में शामिल करें। ये फल शरीर को तुरंत हाइड्रेट करते हैं और आवश्यक विटामिंस की कमी पूरी करते हैं।
-
हल्का और सुपाच्य सात्विक भोजन: दोपहर और रात के भोजन में मूंग की पतली दाल, लौकी, तोरई, कद्दू, परवल जैसी हरी सब्जियां और ठंडा दही या रायता खाएं। जौ या चने का सत्तू भी इस मौसम में पेट के लिए वरदान माना जाता है।
-
Emergency Kit: यदि आपको तेज धूप में बाहर निकलना पड़े, तो अपने साथ पानी की बोतल और ओआरएस (ORS) या ग्लूकोज का पैकेट जरूर रखें। चक्कर आने या कमजोरी महसूस होने पर इसका तुरंत घोल बनाकर पिएं।
