By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ‘राम के नाम पर लूट’: Ram Mandir चढ़ावा चोरों के वकील पर 5 लाख जुर्माना, ट्रस्ट-सरकार पर क्यों मेहरबानी?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अयोध्या > ‘राम के नाम पर लूट’: Ram Mandir चढ़ावा चोरों के वकील पर 5 लाख जुर्माना, ट्रस्ट-सरकार पर क्यों मेहरबानी?
अयोध्याअपराधउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंराज्य

‘राम के नाम पर लूट’: Ram Mandir चढ़ावा चोरों के वकील पर 5 लाख जुर्माना, ट्रस्ट-सरकार पर क्यों मेहरबानी?

Digital Desk - Lucknow
Last updated: June 30, 2026 12:05 am
Digital Desk - Lucknow
16 minutes ago
Share
Ram Mandir
SHARE

अपनी भाषा चुने।

  • डॉ मंगलेश्वर त्रिपाठी

Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी के आरोपियों की पैरवी करने वाले वकील पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के वकील संघ के फैसले का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है। पर जनता पूछ रही है कि चोर का वकील दोषी है तो चढ़ावे की रखवाली में नाकाम सरकार, बीजेपी, वीएचपी, आरएसएस और मंदिर ट्रस्ट कब कटघरे में खड़े होंगे? श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि राम मंदिर आस्था का केंद्र कम, सत्ता का एटीएम ज्यादा बन गया है। रोज करोड़ों का चढ़ावा आता है, पर उसकी सुरक्षा भगवान भरोसे है। कैमरे खराब, गार्ड नदारद और हिसाब गायब। चोरी पकड़ी जाए तो ट्रस्ट मुंह सिल लेता है और सरकार ‘जय श्रीराम’ के नारे में मामला दबा देती है।

सबसे शर्मनाक बात यह है कि जिस चढ़ावे से नेताओं की रैलियां चमकती हैं, उसी चढ़ावे की चोरी पर ट्रस्ट के ठेकेदार चुप हैं। वीएचपी और आरएसएस खुद को राम का उत्तराधिकारी बताते हैं, पर जब भक्त हिसाब मांगता है तो उसे ‘विधर्मी’ करार दे दिया जाता है। बीजेपी ने राम मंदिर को वोट की मशीन बना दिया, पर मंदिर की तिजोरी कौन लूट रहा है, इस पर चुप्पी क्यों? वकील संघ ने आरोपी के वकील पर जुर्माना लगाकर नैतिक संदेश दिया। अच्छी बात है। पर सवाल है कि सिर्फ वकील ही अपराधी है? जिस ट्रस्ट ने करोड़ों के चढ़ावे को पारदर्शी नहीं किया, जिस सरकार ने सुरक्षा नहीं दी, जिन संगठनों ने राम के नाम पर राजनीति की, उन पर 5 लाख नहीं, 5 करोड़ का जुर्माना कब लगेगा?

यह भी पढ़ें: Mumbai News: “मुनाफे के लिए बच्चों के सपनों को कुचल नहीं सकती बीएमसी”: बांद्रा के फुटबॉल ग्राउंड को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे खिलाड़ी और पेरेंट्स समेत सांसद

भक्त का एक-एक रुपया रामलला का है, किसी पार्टी का चुनावी फंड नहीं। अगर वकील का केस लड़ना गुनाह है तो चढ़ावे की लूट पर चुप रहना महापाप है। सरकार बताए कि अब तक चोरी का कितना पैसा वापस आया? ट्रस्ट बताए कि ऑडिट रिपोर्ट सार्वजनिक करने से डर क्यों लगता है? श्रद्धालुओं की मांग साफ है: मंदिर ट्रस्ट को RTI के दायरे में लाओ, चढ़ावे का पाई-पाई का हिसाब ऑनलाइन करो, और लापरवाही पर ट्रस्टियों की संपत्ति जब्त करो। वकील पर जुर्माना लगाने से रामराज नहीं आएगा। जब तक चढ़ावा लूटने वाले सफेदपोश बेनकाब नहीं होंगे, तब तक हर ‘जय श्रीराम’ के पीछे एक चीख दबी रहेगी।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

आस्था के नाम पर धंधा बंद करो। राम के नाम पर लूट अब नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

You Might Also Like

सीडीपीओ को मिला जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा जांच करने के निर्देश
जनतंत्र पर नवकुंभ का राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंचे दो ट्रकों से प्रश्न पत्र
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर में एक इंटर कालेज में टीसी और मार्कशीट के लिए 250 रुपया की अवैध वसूली: वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
बिंद समाज विकास संघ की जिला बैठक संपन्न
TAGGED:akhand RashtraAyodhya Advocate Association FineAyodhya NewsAyodhya Ram Mandirdd news upDonation Theft CaseDr Mangleshwar TripathikhabarnewanewsRam Mandir Donation TransparencyRam Mandir Trust Auditsamacharअयोध्या समाचारडॉ मंगलेश्वर त्रिपाठी लेखराम मंदिर ट्रस्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article Mumbai News Mumbai News: “मुनाफे के लिए बच्चों के सपनों को कुचल नहीं सकती बीएमसी”: बांद्रा के फुटबॉल ग्राउंड को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे खिलाड़ी और पेरेंट्स समेत सांसद
Next Article Maharashtra Maharashtra: जिसने बनाया ऑटो चालक से मुख्यमंत्री, उसी लूटनाथ ने लूट लिया पार्टी, चुनाव चिन्ह और सांसद
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Maharashtra: जिसने बनाया ऑटो चालक से मुख्यमंत्री, उसी लूटनाथ ने लूट लिया पार्टी, चुनाव चिन्ह और सांसद
  • ‘राम के नाम पर लूट’: Ram Mandir चढ़ावा चोरों के वकील पर 5 लाख जुर्माना, ट्रस्ट-सरकार पर क्यों मेहरबानी?
  • Mumbai News: “मुनाफे के लिए बच्चों के सपनों को कुचल नहीं सकती बीएमसी”: बांद्रा के फुटबॉल ग्राउंड को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे खिलाड़ी और पेरेंट्स समेत सांसद
  • बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर डीडीसी ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
  • Operation Sindoor के शहीदों पर संसद में बोला झूठ? 1 साल तक शहादत छुपाने के पीछे की गंदी राजनीति पर विपक्ष का आक्रोश

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up