धनबाद | कतरास
कतरास क्षेत्र के सिनीडीह निवासी शंभू चौहान के दादा स्वर्गीय राजेंद्र चौहान की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा के वरीय कार्यकर्ता एवं लोकप्रिय समाजसेवी वशिष्ठ चौहान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्व. राजेंद्र चौहान के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर श्री वशिष्ठ चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं सद्गति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. राजेंद्र चौहान का स्नेह, संस्कार और सामाजिक योगदान सदैव लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिजन, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने स्वर्गीय राजेंद्र चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


