जौनपुर: गुरु पर्व के पावन अवसर पर डॉ. वेद प्रकाश सिंह (राजू भईया) ने क्षेत्र के सात प्रमुख देवस्थानों में शीश नवाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने मंदिरों के महंतों व पुजारियों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सभी संतों को अंगवस्त्र व संत रविदास जी का तैलचित्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्वलित कर भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और गुरु-शिष्य परंपरा का संदेश फैलाया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए मंदिर परिसरों में नीम, बरगद, पीपल और बेल के पवित्र पौधे लगाए गए। डॉ. राजू भईया ने कहा कि “गुरु, संत और प्रकृति का सम्मान ही हमारी सनातन संस्कृति की असली ताकत है।” क्षेत्रवासियों ने इस पहल को सामाजिक समरसता और पर्यावरण चेतना को नई दिशा देने वाला कदम बताया।
गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
Leave a Comment
