By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: दौलतिया हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > दौलतिया हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
ताज़ा ख़बरें

दौलतिया हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Digital Desk - Lucknow
Last updated: August 19, 2026 6:46 pm
Digital Desk - Lucknow
3 months ago
Share
दौलतिया हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
SHARE

अपनी भाषा चुने।

एसडीएम-सीओ ने उतारी बजरंगबली की आरती, 100 से अधिक वॉलंटियरों की सेवा को मिला सम्मान

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- ऐतिहासिक प्रतापगढ़ रोड स्थित सिद्धपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर से लेकर आसपास की सड़कों तक हर तरफ भक्तों की कतारें नजर आईं और पूरा वातावरण “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर संकटमोचन के दर्शन किए और रोट, हलवा व लड्डू का प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बुढ़वा मंगल के अवसर पर नगर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों से डीजे और भक्ति गीतों के बीच एक दर्जन से अधिक आकर्षक हनुमान जी की झांकियां व चौकियां निकाली गईं। झांकियों के दर्शन के लिए सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। झांकियों और चौकियों के दौलतिया हनुमान मंदिर पहुंचते ही मेले की रौनक और बढ़ गई। मंदिर के पुजारी राम निरंजन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बजरंगबली का भव्य शृंगार कराया और विधि-विधान से आरती संपन्न कराई। इसी दौरान एसडीएम अजय उपाध्याय और सीओ प्रतिमा वर्मा ने मंदिर पहुंचकर हनुमान जी की आरती उतारी। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र की सुख-शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। मेले में उमड़ी भारी भीड़ को व्यवस्थित रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने में मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) के नेतृत्व में 100 से अधिक वॉलंटियरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक सेवादार निस्वार्थ भाव से व्यवस्था संभालते रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार सक्रिय रहे। वॉलंटियरों की इस सराहनीय सेवा को देखते हुए एसडीएम अजय उपाध्याय और सीओ प्रतिमा वर्मा ने सभी सेवादारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। बुढ़वा मंगल मेले की सुरक्षा व्यवस्था और सफल संचालन में एसडीएम अजय उपाध्याय, सीओ प्रतिमा वर्मा, थाना प्रभारी अश्वनी दूबे, मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन क्रांति गुप्ता कपूर और रंजीत गुप्ता ने किया।

श्रद्धा, भक्ति, सेवा और प्रशासनिक व्यवस्था के बेहतर समन्वय से दौलतिया हनुमान मंदिर का बुढ़वा मंगल मेला शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुआ।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

भगवान राम के जीवन से जुड़े आदर्शों को अपने जीवन में उतारें : शांतनु जी महाराज
Kalyan Banerjee Chhath controversy: पश्चिम बंगाल में छठ पूजा को लेकर TMC और भाजपा के बीच तीखा राजनीतिक विवाद
कन्नौज में खाली कुर्सियों पर राजभर का तंज, अखिलेश से बोले- हैसियत पता चल गई
OBC Creamy Layer: सुप्रीम कोर्ट के स्पष्टीकरण के बाद ओबीसी क्रीमी लेयर निर्धारण नियमों पर बड़ा बदलाव
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मुंबई पुस्तक महोत्सव के वेबसाइट का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जीजीआईसी विकास नगर में तुलसीदास जयंती समारोह का हुआ आयोजन जीजीआईसी विकास नगर में तुलसीदास जयंती समारोह का हुआ आयोजन
Next Article हर हर महादेव की जयघोष के साथ बोल बम मित्र मंडल की कांवड़ यात्रा सम्पन्न हर हर महादेव की जयघोष के साथ बोल बम मित्र मंडल की कांवड़ यात्रा सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कांग्रेसियों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाई इंदिरा गांधी की जयंती
  • प्रदूषण के खिलाफ दिया मिर्जा की आवाज को बीएमसी दबा रही है : निखिल रूपारेल
  • कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहें विद्यार्थी : डॉ रमाकांत क्षितिज
  • CM Yogi: आगरा दौरा रद्द कर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई अहम मुलाकात
  • BJP Strategy 2027: सपा के PDA समीकरण की काट के लिए तीन-सूत्रीय एजेंडा और काशी क्षेत्र किसान मोर्चा की नई टीम घोषित

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up