By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: जमुनिया हाई वाल पैच पहुंचे CISF डीआईजी, अवैध कोयला निकासी के रास्तों की ली जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > धनबाद न्यूज़ > जमुनिया हाई वाल पैच पहुंचे CISF डीआईजी, अवैध कोयला निकासी के रास्तों की ली जानकारी
धनबाद न्यूज़

जमुनिया हाई वाल पैच पहुंचे CISF डीआईजी, अवैध कोयला निकासी के रास्तों की ली जानकारी

Krishna Kumar Noniya
Last updated: September 6, 2026 12:09 am
Krishna Kumar Noniya
16 hours ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

जमुनिया हाई वाल पैच पहुंचे CISF डीआईजी, अवैध कोयला निकासी के रास्तों की ली जानकारी

बाघमारा (धनबाद)। बीसीसीएल ब्लॉक-दो क्षेत्र में कोयले के अवैध खनन और निकासी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर शनिवार को सीआईएसएफ के डीआईजी राजेश मिश्रा ने क्षेत्र का जायजा लिया। उनके साथ बीसीसीएल के जीएम सिक्योरिटी मो. हफिजूल कुरैशी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जमुनिया हाई वाल पैच सहित संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को समझा।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से यह पता करने की कोशिश की कि अवैध तरीके से निकाले जाने वाले कोयले को किन रास्तों से बाहर ले जाया जाता है और किन स्थानों का इस्तेमाल इसकी आवाजाही के लिए किया जाता है।

डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों को नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने क्यूआरटी टीम की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करने, जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल की तैनाती और बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त कार्रवाई करने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। निर्देश दिया गया कि अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और संवेदनशील इलाकों में निगरानी को और मजबूत किया जाए।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

निरीक्षण के दौरान समादेष्टा अजय सिंह, समादेष्टा पीके त्रिपाठी, उप समादेष्टा पुष्पेंद्र सिंह तथा ब्लॉक-दो के जीएम कुमार रंजीव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लगातार मिल रही थी अवैध गतिविधियों की सूचना

बताया जा रहा है कि जमुनिया हाई वाल पैच के आसपास पिछले कुछ समय से अवैध गतिविधियों को लेकर सूचनाएं सामने आ रही थीं। इन्हीं शिकायतों और सुरक्षा से जुड़े इनपुट के बाद सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

गौरतलब है कि धनबाद कोयलांचल में कोयला चोरी की शिकायतों को लेकर केंद्रीय स्तर पर भी चिंता जताई गई है। कोयला चोरी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए बीसीसीएल और सीआईएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अभियान तेज करने पर जोर दिया जा रहा है।

वर्तमान में कोयला चोरी की रोकथाम को लेकर सीआईएसएफ द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी की जा रही है। खासकर आउटसोर्सिंग परियोजनाओं और हाई वाल पैच जैसे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
कतरास में जाम से जनता बेहाल, अब स्थायी समाधान की जरूरत
छाताबाद भू-धंसान और अवैध खनन पर विजय कुमार झा का बड़ा हमला, बोले—16 महीनों में 856 छापे, 15 हजार टन कोयला जब्त; आखिर जिम्मेदार कौन?
लोकप्रिय समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की
TAGGED:BCCLCISFकोयला चोरीजमुनिया हाई वाल पैचधनबादबाघमारा
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, बेनीडीह क्वार्टर में बढ़ी दहशत; ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जमुनिया हाई वाल पैच पहुंचे CISF डीआईजी, अवैध कोयला निकासी के रास्तों की ली जानकारी
  • सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, बेनीडीह क्वार्टर में बढ़ी दहशत; ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग
  • कतरास में जाम से जनता बेहाल, अब स्थायी समाधान की जरूरत
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय ‘विश्वविक्रमी रोजगार महाकुंभ’ के लिए व्यापक तैयारी
  • न्यायधीशों, शिक्षाविदों और अर्थशास्त्रियों ने सर्वसम्मति से एक देश, एक चुनाव का किया समर्थन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up