By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कतरास में अवैध खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबने से दो की मौत की सूचना, कई के फंसे होने की आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > कतरास में अवैध खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबने से दो की मौत की सूचना, कई के फंसे होने की आशंका
ताज़ा ख़बरेंधनबाद न्यूज़

कतरास में अवैध खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबने से दो की मौत की सूचना, कई के फंसे होने की आशंका

Krishna Kumar Noniya
Last updated: September 13, 2026 12:56 pm
Krishna Kumar Noniya
21 hours ago
Share
कतरास में अवैध खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबने से दो की मौत की सूचना, कई के फंसे होने की आशंका
SHARE

अपनी भाषा चुने।

धनबाद। BCCL एरिया क्षेत्र 4 कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत केशलपुर कुमारपट्टी में रविवार सुबह कथित अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा होने से इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक जमीन का एक हिस्सा धंसने से कई लोग मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि कुछ अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में कुछ महिला और पुरुष कथित रूप से अवैध सुरंगों के जरिए कोयला निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब सात बजे अचानक मिट्टी और चट्टान का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों में केवटकुली निवासी मुनिया देवी और बेलोंजाबाद निवासी जितेंद्र कुमार, पिता अशोक कुमार के नाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि अंदर और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते स्थानीय लोग लगातार मलबा हटाने में जुटे रहे।

कतरास में अवैध खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबने से दो की मौत की सूचना, कई के फंसे होने की आशंका

घटना के बाद ग्रामीणों ने संसाधनों के अभाव में कुदाल और गैंता से खुद ही मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया। शव मिलने के बाद उन्हें बाइक के जरिए अस्पताल ले जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घटना को लेकर अवैध खनन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वास्तव में कितने लोग मलबे में दबे थे और हादसे की पूरी वजह क्या रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस-प्रशासन की जांच के बाद ही हो सकेगी।

बड़ा सवाल

रिहायशी इलाके के आसपास कथित अवैध खनन की गतिविधियां चल रही थीं तो जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? हादसे के बाद ही अवैध खनन का मामला सामने क्यों आता है?

You Might Also Like

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा का शिक्षकों ने किया सम्मान
पीड़ित लाइनमैन छह माह से लगा रहा अधिकारियों के यहाँ चक्कर
Assembly Election Results 2026: ‘गई ममता, चला मोदी का राष्ट्रवाद’, नई दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में बंपर जीत का ऐतिहासिक जश्न
‘बाप-बेटी क्षेत्र में नहीं दिखते’, सपा समर्थक ने ही सांसद प्रिया सरोज के खिलाफ खोला मोर्चा; पोस्ट वायरल
लखनऊ पुलिस की मुस्तैदी: लापता होने के 2 घंटे के भीतर 5 बच्चों को सकुशल बरामद किया
TAGGED:अवैध खननकतरासकुमारपट्टीकेशलपुरकोयला खननखनन हादसाजितेंद्र कुमारझारखंड न्यूजधनबादधनबाद न्यूज
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नमो एक्सप्रेस से 1500 गणेश भक्त कोंकण के लिए रवाना नमो एक्सप्रेस से 1500 गणेश भक्त कोंकण के लिए रवाना
Next Article रामकनाली में अवैध कोयला खनन पर बड़ा सवाल: भू-धंसान में दो मौतों की सूचना, कई के दबे होने की आशंका; CISF ने कहा- लगातार चल रही थी कार्रवाई रामकनाली में अवैध कोयला खनन पर बड़ा सवाल: भू-धंसान में दो मौतों की सूचना, कई के दबे होने की आशंका; CISF ने कहा- लगातार चल रही थी कार्रवाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रामकनाली में अवैध कोयला खनन पर बड़ा सवाल: भू-धंसान में दो मौतों की सूचना, कई के दबे होने की आशंका; CISF ने कहा- लगातार चल रही थी कार्रवाई
  • कतरास में अवैध खनन के दौरान हादसा, मलबे में दबने से दो की मौत की सूचना, कई के फंसे होने की आशंका
  • नमो एक्सप्रेस से 1500 गणेश भक्त कोंकण के लिए रवाना
  • समरस फाउंडेशन ने किया भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा का सम्मान
  • 75 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार, मुआवजा और पुनर्वास पर बनी सहमति; विधायक के पहुंचते ही फिर गरमाया माहौल

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up