लखनऊ/जौनपुर। यूपी में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार देर रात 20 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें जौनपुर समेत 13 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं।
तबादला आदेश के मुताबिक बस्ती के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह (IPS 2013) को जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं जौनपुर के निवर्तमान SP कुंवर अनुपम सिंह को SP, PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
कौन हैं यशवीर सिंह?
2013 बैच के IPS अधिकारी यशवीर सिंह इससे पहले रायबरेली, सोनभद्र, जालौन और बस्ती जैसे जिलों में SP रह चुके हैं। बस्ती में अपराध नियंत्रण और तेज तर्रार कार्यशैली के लिए उनकी पहचान रही है। अब उन्हें पूर्वांचल के अहम जिले जौनपुर की कमान सौंपी गई है।
पूरा फेरबदल –
इस सूची में बाराबंकी, बस्ती, बलिया, गाजीपुर, मऊ, हापुड़, बागपत, जालौन और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं। बलिया के कप्तान ओमवीर सिंह को बस्ती का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि गाजीपुर के SP इराज राजा को बलिया भेजा गया है।
जौनपुर में नए कप्तान के कार्यभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।


