मुंबई। दिल्ली समेत भारत के अन्य राज्यों में जेन जी अर्थात युवाओं द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देश की जानी-मानी समाजसेविका तथा मेघाश्रेय सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्से में युवाओं द्वारा पिछले कई दिनों से जिस तरह से लगातार आंदोलन किया जा रहा है और विरोधी पार्टियों द्वारा खुलकर उनके समर्थन किया जा रहा है, उससे साफ जाहिर है कि युवाओं का आंदोलन भटक गया है। अच्छी भावनाओं और अच्छी सोच के साथ शुरू हुआ आंदोलन अब पूरी तरह से विपक्ष का हथियार बन गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को विरोधी पार्टियों का हथियार बनने से बचना चाहिए। देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा युवाओं के सपनों को पूरा करने का काम किया है। युवाओं को लेकर उनके व्यापक दृष्टिकोण की पूरे विश्व में सराहना की गई। ऐसे में युवाओं को उन पर विश्वास रखना चाहिए। सीमा सिंह ने कहा कि कोई भी देश तभी मजबूत बनता है जब वहां रहने वाली युवा देश की मुख्य धारा से जुड़कर समाज और राष्ट्रहित के लिए काम करते हैं। भारत में रहने वाले युवा पूरी तरह से ऊर्जावान और सही दिशा में चलने वाली पीढ़ी है, जो देश के विकास में अपना पूरा योगदान कर रही है।
विपक्ष का राजनीतिक हथियार बनने से बचें भारत के युवा: सीमा सिंह

Leave a Comment
Recent Posts
- इमरान खान को Leave India Notice: शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की इतनी बड़ी कीमत?
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर PDA को लेकर तंज, बोले—‘PDA नहीं, परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’
- यूपी MLC चुनाव: योगी के सरकारी दौरों पर निगरानी की मांग, चुनाव आयोग पहुंची सपा
- धनबाद सदर अस्पताल के बंद गेट को खोलने की तैयारी, एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत; मरीजों के लिए खर्च होंगे 30 लाख रुपये
- झारखंड में डाक विभाग का बड़ा पुनर्गठन, 1 नवंबर से अस्तित्व में आएगा धनबाद रीजन
